156-new-corona-infections-found-in-northeast
156-new-corona-infections-found-in-northeast

पूर्वोत्तर में 156 नए कोरोना संक्रमित मिले

गुवाहाटी, 07 अप्रैल (हि.स.)। सिक्किम समेत पूर्वोत्तर के आठों राज्यों में कोरोना मरीजों की संख्या में पिछले कुछ दिनों से फिर बढ़ोतरी देखी जा रही है। दूसरी ओर अच्छी बात है कि , स्वस्थ होने वाले मरीजों की दर में भी काफी तेजी से वृद्धि हुई है। पूर्वोत्तर में कोरोना के सबसे अधिक मामले असम से आए हैं, जबकि दूसरे नंबर पर त्रिपुरा व तीसरे पर मणिपुर है। पूर्वोत्तर में पिछले 24 घंटे के दौरान 156 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। इसके साथ ही संक्रमितों की कुल संख्या 3 लाख,35 हजार,953 हो गई है। इनमें 3 लाख, 30 हजार, 826 मरीज स्वस्थ्य हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे में कुल 56 मरीज पूरी तरह से स्वस्थ्य हुए हैं जबकि 1 हजार,173 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। पूर्वोत्तर में अब तक 2 हजार,318 मरीजों की मौत हो गई है। इस दौरान 05 मरीज पूर्वोत्तर से बाहर चले गए हैं। असम में 92 नए कोरोना संक्रमित मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 2 लाख,18 हजार,832 पहुंच गई है, जबकि 2 लाख,15 हजार, 691 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 34 मरीज स्वस्थ हुए हैं। 683 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। असम में अब तक 1 हजार, 111 मरीजों की मौत हे गई है। त्रिपुरा में 24 घंटों के दौरान 14 नये कोरोना संक्रमित मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 33 हजार, 551 हो गई है। इनमें 33 हजार 068 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 06 मरीज स्वस्थ हुए हैं। 71 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। राज्य में अब तक 389 मरीजों की मौत हो चुकी है। मणिपुर में 07 नये कोरोना संक्रमित मरीजों की शिनाख्त हुई है। इसके साथ राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 29 हजार, 431 है जबकि 28 हजार, 996 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों में 01 मरीज स्वस्थ हुआ है। 61 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। कोरना से मणिपुर में अब तक 374 मरीजों की मौत हुई है। अरुणाचल प्रदेश में 02 नये कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। इस तरह राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 16 हजार, 853 है जबकि 16 हजार,786 मरीज स्वस्थ्य हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे में 01 मरीज स्वस्थ हुआ है। कुल11 मरीजों का इलाज अस्पतालों में चल रहा है। राज्य में अब तक 56 मरीजों की मौत हुई है। मेघालय में 09 कोरोना संक्रमित नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 14 हजार,135 हो गई है जबकि 13 हजार,881 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 04 मरीज स्वस्थ हुए हैं। कुल 104 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। मेघालय में इस महामारी से 150 मरीजों की मौत हो चुकी है। नगालैंड से अच्छी खबर है कि वहां कोरोना संक्रमित किसी नये मरीज की शिनाख्त नहीं हुई है। राज्य में कोरोना के मरीजों की कुल संख्या 12 हजार, 365 है। राज्य में कुल 11 हजार, 982 मरीज स्वस्थ्य हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे में 02 मरीज स्वस्थ हुए हैं। जबकि, 134 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। नगालैंड में कोरोना से अब तक 91 मरीजों की मौत हो चुकी है। सिक्किम में पिछले 24 घंटों के दौरान 23कोरोना संक्रमित नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना के मरीजों की कुल संख्या 6 हजार, 286 हो गई है। इनमें से 5 हजार, 977 मरीज स्वस्थ्य हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे में 07 मरीज स्वस्थ हुए हैं। जबकि, 65 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। इस राज्य में कोरोना से अब तक 136 मरीजों की मौत हो चुकी है। मिजोरम में इस बीच 09 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। इसके साथ राज्य में कोरोना संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 4 हजार, 500 हो गई है। इनमें से 4 जार, 445 मरीज स्वस्थ्य हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे में 01 मरीज स्वस्थ हुआ है। जबकि 44 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। मिजोरम में अब तक कोरोना से मरने वालों की संख्या 11 है। हिन्दुस्थान समाचार/ अरविंद /प्रभात ओझा

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in