1253-new-corona-infected-found-in-northeast
1253-new-corona-infected-found-in-northeast

पूर्वोत्तर में 1253 नए कोरोना संक्रमित मिले

-असम में 02 मरीजों की मौत गुवाहाटी, 18 अप्रैल (हि.स.)। पूर्वोत्तर में कोरोना संक्रमण की रफ्तार काफी तेज हो गयी है। असम के साथ ही मेघालय, मिजोरम और त्रिपुरा में भी संक्रमण की रफ्तार काफी तेज हो गयी है। सिक्किम समेत पूर्वोत्तर के आठों राज्यों में असम पहले नंबर पर है, जबकि दूसरे नंबर पर त्रिपुरा व तीसरे पर मणिपुर है। पूर्वोत्तर में पिछले 24 घंटे के दौरान 1253 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। जबकि, असम में 02 मरीज की मौत हुई है। इसके साथ ही संक्रमितों की कुल संख्या 3 लाख, 43 हजार, 096 हो गई है। इनमें 3 लाख, 32 हजार, 156 मरीज स्वस्थ्य हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे में कुल 196 मरीज पूरी तरह से स्वस्थ्य हुए हैं जबकि 6 हजार, 910 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। पूर्वोत्तर में अब तक 2 हजार, 346 मरीजों की मौत हो गई है। पिछले 24 घंटे के दौरान 02 नये मरीज की मौत हुई है। असम में फिर से 876 नए कोरोना संक्रमित मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 2 लाख, 23 हजार, 816 पहुंच गई है, जबकि 2 लाख,16 हजार, 546 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 149 मरीज स्वस्थ हुए हैं। 4 हजार, 794 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। असम में अब तक 1 हजार, 129 मरीजों की मौत हो गई है। पिछले 24 घंटों के दौरान 02 मरीजों की मौत हुई है। त्रिपुरा में 24 घंटों के दौरान 58 नये कोरोना संक्रमित मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 33 हजार, 930 हो गई है। इनमें 33 हजार 130 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान 11 मरीज स्वस्थ हुए हैं। 386 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। राज्य में अब तक 391 मरीजों की मौत हो चुकी है। मणिपुर में 39 नये कोरोना संक्रमित मरीजों की शिनाख्त हुई है। इसके साथ राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 29 हजार, 649 है जबकि 29 हजार, 083 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 14 नये मरीज स्वस्थ हुए हैं तथा 190 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। कोरना से मणिपुर में अब तक 376 मरीजों की मौत हुई है। अरुणाचल प्रदेश में भी 19 नये कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। इस तरह राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 16 हजार, 967 है जबकि 16 हजार, 806 मरीज स्वस्थ्य हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 06 मरीज स्वस्थ हुए हैं। कुल 105 मरीजों का इलाज अस्पतालों में चल रहा है। राज्य में अब तक 56 मरीजों की मौत हुई है। मेघालय में 95 कोरोना संक्रमित नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 14 हजार, 798 हो गई है जबकि 13 हजार, 997 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 11 मरीज स्वस्थ हुए हैं। कुल 649 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। मेघालय में इस महामारी से 152 मरीजों की मौत हो चुकी है। नगालैंड में 32 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना के मरीजों की कुल संख्या 12 हजार, 536 है। राज्य में कुल 12 हजार, 102 मरीज स्वस्थ्य हो चुके हैं। जबकि, 167 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। नगालैंड में कोरोना से अब तक 94 मरीजों की मौत हो चुकी है। सिक्किम में पिछले 24 घंटों के दौरान 72 कोरोना संक्रमित नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना के मरीजों की कुल संख्या 6 हजार, 591 हो गई है। इनमें से 6 हजार, 009 मरीज स्वस्थ्य हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 04 मरीज स्वस्थ हुए हैं। जबकि, 305 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। इस राज्य में कोरोना से अब तक 136 मरीजों की मौत हो चुकी है। मिजोरम में इस बीच 62 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। इसके साथ राज्य में कोरोना संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 4 हजार, 809 हो गई है। इनमें से 4 हजार, 483 मरीज स्वस्थ्य हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान 01 मरीज स्वस्थ हुआ है। जबकि 253 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। मिजोरम में अब तक कोरोना से मरने वालों की संख्या 12 है। हिन्दुस्थान समाचार/ अरविंद

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in