(अपडेट) देश के 194 लाइट हाउस (दीपगृह) को पर्यटक स्थल में किए जाएंगे विकसित
(अपडेट) देश के 194 लाइट हाउस (दीपगृह) को पर्यटक स्थल में किए जाएंगे विकसित

(अपडेट) देश के 194 लाइट हाउस (दीपगृह) को पर्यटक स्थल में किए जाएंगे विकसित

- नौवहन मंत्रालय ने बनाई योजना नई दिल्ली, 07 जुलाई (हि.स.)। पोत परिवहन मंत्रालय ने देश के 194 लाइट हाउस (दीपगृह) को पर्यटक स्थल में विकसित करने की योजना बनाई है। इस बारे में पोतपरिवहन राज्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने देश भर के मौजूदा 194 दीपगृहों को प्रमुख पर्यटक स्थलों के रूप में विकसित करने पर विचार करने के लिए मंगलवार को एक उच्च स्तरीय बैठक की। मंडाविया ने कहा कि इससे दीपगृहों के आसपास के क्षेत्रों में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा और लोगों को दीपगृहों के समृद्ध इतिहास के बारे में जानने का अवसर भी मिलेगा। अधिकारियों ने दीपगृहों को पर्यटन स्थलों के रूप में विकसित करने के लिए एक विस्तृत कार्य योजना प्रस्तुत की। मंडाविया ने अधिकारियों को उन दीपगृहों की पहचान करने की सलाह दी जो 100 वर्ष से अधिक पुराने हैं। उन्होंने दीपगृहों के इतिहास और उनकी कार्यप्रणाली, उनके संचालन में उपयोग किए जाने वाले उपकरण आदि को दिखाने के लिए संग्रहालय बनाने पर जोर दिया है। विकसित किए जाएंगे संग्रहालय दीपगृहों के मास्टर डेवलपमेंट प्लान के अनुसार, जल निकायों के साथ-साथ संग्रहालय, जल-जीव शाला (एक्वैरियम), बच्चों के लिए क्रीड़ा स्थल और उद्यान जैसे कुछ प्रमुख आकर्षण स्थल बनाए जाएंगे। मंत्री ने गोपनाथ,द्वारका और गुजरात के वेरावल दीपगृह में पर्यटन गतिविधियों को विकसित करने के लिए प्रगति का जायजा लिया। इस बैठक में सचिव, नौवहन मंत्रालय और महानिदेशक, लाइटहाउस एवं लाइटशिप्स महानिदेशालय और अन्य हितधारक शामिल हुए। हिन्दुस्थान समाचार/ विजयलक्ष्मी/बच्चन-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in