पूर्वोत्तर के आठ राज्यों में कोरोना के कुल 42,501 मरीज
पूर्वोत्तर के आठ राज्यों में कोरोना के कुल 42,501 मरीज

पूर्वोत्तर के आठ राज्यों में कोरोना के कुल 42,501 मरीज

-पूर्वोत्तर में पिछले 24 घंटों के दौरान 1422 नये मरीज मिले अरविंद राय गुवाहाटी, 27 जुलाई (हि.स.)। पूर्वोत्तर के सिक्किम समेत आठ राज्यों में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। हालांकि स्वस्थ होने वाले मरीजों की दर में भी तेजी से वृद्धि हो रही है। जबकि नये मरीजों की संख्या में वृद्धि चिंता का विषय बनी हुई है। पूर्वोत्तर में सबसे अधिक मामले असम में आए हैं, जबकि दूसरे नंबर पर त्रिपुरा व तीसरे पर मणिपुर है। पूर्वोत्तर में पिछले 24 घंटों के दौरान 1422 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। इस तरह संक्रमितों की कुल संख्या 42,501 हो गई है। जिसमें से 29,443 मरीज स्वस्थ्य हो गए हैं। पिछले 24 घंटों में कुल 1269 मरीज पूरी तरह से स्वस्थ्य हुए हैं। जबकि 12,919 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। वहीं 100 मरीजों की मौत हो गई है, जबकि 03 मरीज पूर्वोत्तर से बाहर चले गए हैं। असम में नये मरीजों की संख्या 1142 शिनाख्त हुई है। राज्य में कुल मरीजों की संख्या 32,229 है। जबकि 24,041 मरीज स्वस्थ्य हो गए हैं। पिछले 24 घंटे में 985 मरीज स्वस्थ हुए हैं। वहीं, 8106 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। इस बीच 79 मरीजों की मौत हुई है तथा 03 मरीज राज्य से बाहर चले गए हैं। त्रिपुरा में 37 नये कोरोना मरीजों की शिनाख्त हुई है। कुल मरीजों की संख्या 3919 हो गई है। जबकि 2362 मरीज स्वस्थ्य हो गए हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 152 मरीज स्वस्थ हुए हैं। वहीं 1526 मरीजों का इलाज चल रहा है। 13 मरीजों की अब तक मौत हो गई है। मणिपुर में 59 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में मरीजों की कुल संख्या 2235 हो गई है, वहीं 1521 मरीज स्वस्थ्य हो गए हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 01 मरीज स्वस्थ हुए हैं। जबकि, 714 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। नगालैंड में 50 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। कुल मरीजों की संख्या 1339 हो गई है। राज्य में 549 मरीज स्वस्थ्य हुए हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान 08 मरीज स्वस्थ हुआ है। 786 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। 04 मरीजों की हुई मौत। अरुणाचल प्रदेश में 32 नये मरीज की शिनाख्त हुई है। मरीजों की कुल संख्या 1158 हो गई है। वहीं 505 मरीज स्वस्थ्य हो गये हैं। पिछले 24 घंटे में 77 मरीज स्वस्थ हुए हैं। वहीं 650 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। 03 मरीजों की अब तक मौत हुई है। मेघालय में 56 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 702 हो गई है। जिसमें से 135 मरीज स्वस्थ्य हो गए हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान 41 मरीज स्वस्थ हुए हैं। वहीं 562 मरीजों का अभी भी इलाज चल रहा है, जबकि 05 मरीजों की मौत हो चुकी है। मिजोरम में पिछले 24 घंटों के दौरान नये मरीज सामने नहीं आये हैं। राज्य में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 361 हो गई है। जबकि, 183 मरीज स्वस्थ्य हो चुके हैं। वहीं 178 मरीजों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। सिक्किम में 46 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 558 हो गई है। वहीं 147 मरीज स्वस्थ्य हो गये हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान 05 मरीज स्वस्थ हुए हैं। फिलहाल 397 मरीजों का इलाज अस्पतालों में चल रहा है। हिन्दुस्थान समाचार-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in