
गुवाहाटी, 31 जुलाई (हि.स.)। असम में गुरुवार को रिकार्ड एक दिन में 2112 नये कोरोना संक्रमित मरीजों की पहचान हुई, जिसमें से 283 मरीजों की शिनाख्त सिर्फ गुवाहाटी (कामरूप मेट्रो), नगांव जिले में 211, कामरूप (ग्रामीण) जिले में 210 और शोणितपुर जिले में 132 मरीज पाए गए हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 41,028 लोगों की जांच की गई है। संक्रमितों का आंकड़ा 05.14 फीसद है। इस बीच 1248 मरीज स्वस्थ हुए हैं। राज्य में कोरोना से अब तक कुल 94 व्यक्तियों की मौत हुई है। गुरुवार को भी 02 मरीजों की मौत हुई है। हालांकि, राज्य में इस दौरान 1248 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर लौट गए हैं। राज्य में पहली बार सर्वाधिक 2112 कोरोना मरीजों की शिनाख्त हुई है। यह आंकड़ा राज्य में कोरोना के सामाजिक संक्रमण की ओर इशारा कर रहा है। इस संबंध में राज्य के वित्त, स्वास्थ्य आदि मामलों के मंत्री डॉ हिमंत विश्वशर्मा ने गुरुवार की देर रात ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। राज्य में कोरोना संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 38407 हो गई है। जबकि, 29080 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं, 9230 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। 03 मरीज राज्य से बाहर चले गए हैं। हिन्दुस्थान समाचार/अरविंद-hindusthansamachar.in