राष्ट्रीय राजमार्ग पर होने वाली डकैती में शामिल दो डकैत गिरफ्तार

राष्ट्रीय राजमार्ग पर होने वाली डकैती में शामिल दो डकैत गिरफ्तार

ग्वालपाड़ा (असम), 23 जून (हि.स.)। ग्वालपाड़ा जिला के दुधनै इलाके से पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर अभियान चलाकर दो डकैतों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मंगलवार को बताया है कि रात के समय राष्ट्रीय राजमार्ग पर डकैती की घटना को अंजाम देने वाले गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान अब्दुल हलीम और अली के रूप में की गई है। गिरफ्तार आरोपित राष्ट्रीय राजमार्ग-17 पर काजू, बादाम, सुपारी आदि लेकर जाने वाले ट्रक व अन्य वाहनों को हाईजैक कर सामानों को बेचने का काम पिछले कई महीनों से डकैतों का यह दल करते आ रहा था। हाल ही में ही राष्ट्रीय राजमार्ग-17 के सराईमारी से काजू, बादाम से लदा एक बोलेरो पिकअप को डकैतों ने लूट लिया था। दर्ज प्राथमिकी के आधार पर दुधनै थाना प्रभारी मुकुट काकती ने गुप्त सूचना के आधार पर खूंखार डकैत अब्दुल अली और अली को गिरफ्तार किया है। दोनों के पास से 52 टीना काजू भी बरामद किया गया है। आरोपितों के पास से हाईजैक काम में व्यवहार किए जाने वाली दो टाटा डीआई पिकअप वैन, एक बाइक को पुलिस ने जब्त किया है। गिरफ्तार दोनों आरोपियों के बयान पर पुलिस वाहनों को हाईजैक करने और डकैती की घटनाओं में शामिल अन्य आरोपितों की तलाश कर रही है। हिन्दुस्थान समाचार/ असरार/ अरविंद-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in