राहुल गांधी पर नरोत्तम मिश्रा का पलटवार, कहा- उनके शब्द उनकी बुद्धि के पैमाने को बताते हैं
राहुल गांधी पर नरोत्तम मिश्रा का पलटवार, कहा- उनके शब्द उनकी बुद्धि के पैमाने को बताते हैं

राहुल गांधी पर नरोत्तम मिश्रा का पलटवार, कहा- उनके शब्द उनकी बुद्धि के पैमाने को बताते हैं

भोपाल, 22 जून (हि.स.)। बीते दिनों एलएसी पर चीनी सेना और भारतीय सेना के बीच हिंसक झड़प में 20 भारतीय जवान शहीद हुए थे। इस मुद्दे पर रविवार को राहुल गांधी ने पीएम मोदी को निशाने पर लेते हुए ट्वीट कर कहा है कि नरेंद्र मोदी असल में सरेंडर मोदी हैं। राहुल गांधी के इस बयान के बाद से भाजपा की तरफ से तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। मप्र के सीएम शिवराज सिंह चौहान के बाद अब मप्र के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने राहुल गांधी के बयान पर पलटवार किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को राहुल गांधी के सरेंडर मोदी कहने के बयान पर गृहमंत्री नरोतम मिश्रा ने सोमवार को पलटवार करते हुए कहा कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर दो लोगों ने योग नहीं किया, पहला चीन और दूसरे राहुल गांधी। इन दोनों ने योग नहीं किया। राहुल गांधी पर तंज कसते हुए मंत्री मिश्रा ने कहा कि उनके शब्द उनकी बुद्धि के पैमाने को बताते हैं। वे जब भी बोलते हैं, ऐसा ही बोलते है। वह देश के सैनिक और देश का मनोबल तोडऩे की बात बोलते हैं। बस उनका खुद का मनोबल ऊपर जाए, लेकिन देश की जनता सब जानती है। देश के स्वाभिमान और देश के सम्मान को जानती है। मंत्री मिश्रा ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में आज भारत विश्व गुरु बनने की ओर अग्रसर हो रहा है। राहुल गांधी की छोटी बातों से कोई फक्र नहीं पड़ता। वहीं मंत्रिमंडल विस्तार पर सीएम शिवराज सिंह के दिल्ली दौरे पर गृहमंत्री नरोतम मिश्रा ने कहा कि ये मुख्यमंत्री शिवराज का अधिकार है। वो जब जहां चाहे, वहां जा सकते है और जब चाहे कैबिनेट विस्तार करेंगे। कांग्रेस देश में कही कोई चुनौती नहीं इस दौरान प्रदेश में होने वाले उपचुनाव लेकर कांग्रेस की रणनीति पर गृहमंत्री ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि कांग्रेस केवल मप्र में ही नहीं बल्कि पूरे देश में कहीं चुनौती नहीं बची हैं। जो पार्टी 10 सालों से विपक्ष में एक अच्छा नेता नहीं बना पाई, उसका अस्तित्व नहीं बचा है। उन्होंने कहा कि जहां तक सवाल मप्र का है, यहां धोख्ेा से एक बार आ गई, वो भी बहुमत नहीं मिला लेकिन काठ की हांडी बार बार नहीं चड़ती। एक बार किसान- नौजवान को धोखा दे दिया। मंत्री मिश्रा ने कांग्रेस की चुटकी लेते हुए कहा कि अब उपचुनाव में क्या चिंता करना, जाऐंगे तो यही लोग, नेता तो यही है। यह नेतृतव जो कांग्रेस का सामने दिख रहा है, यह क्या खाकर शिवराज का मुकाबला करेंगे। कांग्रेस अनुसूचित वर्ग को धोखा देने वाली पार्टी कांग्रेस द्वारा फूल सिंह बरैया को उपचुनाव में टिकट दिए जाने के सवाल पर मंत्री मिश्रा ने कहा कि बरैया बहुत सज्जन और सीधे आदमी है, वो छल कपट से परे रहते है। लेकिन कांग्रेस हमेशा उनके साथ छल कपट करती है। मंैने पहले भी कहा था कि विधायक नहीं तो बरैया को लड़ाया क्यों और लड़ाया तो फिर हराया क्यों। अब हराया है तो आगे भी इस तरह से हराऐंगे। मंत्री मिश्रा ने आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस अनुसूचित वर्ग को धोखा देने वाली पार्टी है। यह बात इस चुनाव ने नहीं बताया अनुसूचित जाति के प्रति अपना व्यवहार आदिकाल से बता रहे है। उन्होंने कहा कि जब भाल सिंह सोलंकी का नंबर आया तो अर्जुन सिंह आए, इसके बाद जमुना देवी के समय दिग्विजय सिंह और राहुल सिंह आ गए। अब बरैया के समय फिर दिग्विजय आ गए हैं। हिन्दुस्थान समाचार/ नेहा पाण्डेय-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in