नरेन्द्र मोदी के कार्यकाल में देश अपना स्वर्णिम काल वापस पाया : महेन्द्र सिंह
नरेन्द्र मोदी के कार्यकाल में देश अपना स्वर्णिम काल वापस पाया : महेन्द्र सिंह

नरेन्द्र मोदी के कार्यकाल में देश अपना स्वर्णिम काल वापस पाया : महेन्द्र सिंह

-प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री ने वर्चुअल किसान सम्मेलन को किया संबोधित देवरिया, 07 जून ( हि.स.)। योग और शून्य का खोज करने वाला भारत जो कभी सोने की चिड़िया था । बीच के कुछ काल खंडों में अपनी पहचान खोया लेकिन अब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यकाल में अपना स्वर्णिम कार्यकाल वापस पाया है। ये बातें उत्तर प्रदेश सरकार के जल शक्ति मंत्री डा. महेंद्र सिंह ने कही। वे भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा द्वारा आयोजित वर्चुअल किसान सम्मेलन को रविवार को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आप सभी को किसी बात की चिंता करने की जरूरत नहीं है। देश आज पूरी तरह से सुरक्षित, संरक्षित और नियंत्रित हैं। उन्होंने कहा कि आज विश्व कोरोना से लड़ रहा हैं, लेकिन इस लड़ाई को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश ने जिस तरह से लड़ रहा है, उसकी प्रशंसा विश्व स्तर पर हो रही है। प्रधानमंत्री के उठाए कदमो का विश्व के अन्य देश अनुसरण कर रहें हैं। केंद्र की मोदी और प्रदेश की योगी सरकार ने अब तक के अपने कार्यकाल में किसानों के भले के लिये अनेक योजनाओं को लागू किया हैं। उन्होंने कहा कि यूरिया की कालाबाजारी को नियंत्रित करने के लिए नीम कोटेड यूरिया लाया गया। हम कह सकते हैं कि देश की मोदी और प्रदेश की योगी सरकार ने किसानों के भले के लिए अनेक काम किये है, आज भी कर रहीं हैं और आगे भी करेगी। इस दौरान किसान मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष गोपेश्वर तिवारी, प्रमोद शाही,अमित तिवारी,अजय सिंह अन्नू,मीडिया प्रमुख भाजपा अम्बिकेश पाण्डेय,अजय दूबे, नीरज शाही,अशोक मिश्रा, तेज बहादुर पाल आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष संजय तिवारी ने तथा संचालन महामंत्री काशी पति शुक्ला ने किया। हिन्दुस्थान समाचार / ज्योति /उपेन्द्र/राजेश-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in