पीआर के नायडू बने झारखंड रक्षा शक्ति विवि के वीसी
पीआर के नायडू बने झारखंड रक्षा शक्ति विवि के वीसी

पीआर के नायडू बने झारखंड रक्षा शक्ति विवि के वीसी

रांची, 26 जून (हि.स.) । आईपीएस अधिकारी पीआर के नायडू को झारखंड रक्षा शक्ति विश्वविद्यालय का कुलपति नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति राज्यपाल और कुलाधिपति द्रोपदी मुर्मू ने की है। राज्य सरकार के परामर्श के बाद उनकी नियुक्ति को लेकर अधिसूचना जारी की गई है । उल्लेखनीय है कि वर्तमान में कार्मिक सचिव के रूप में कार्यरत आईएएस अधिकारी अजय कुमार सिंह कुलपति थे । जिन्होंने लगभग 1 माह पूर्व इस्तीफा दिया था । इसके बाद से रक्षा शक्ति विश्वविद्यालय में कुलपति का पद खाली था। झारखंड में रक्षा शक्ति विश्वविद्यालय की स्थापना देश के दूसरे रक्षा शक्ति यूनिवर्सिटी के रूप में की गई है। यहां साइबर सिक्योरिटी क्रिमिनोलॉजी और फॉरेंसिक साइंस सहित अन्य कोर्स कराए जाते हैं। हिंदुस्थान समाचार/ विकास/सबा एकबाल-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in