नड्डा की वर्चुअल रैली गुरुवार को, प्रदेश अध्यक्ष ने लिया तैयारियों का जायजा
नड्डा की वर्चुअल रैली गुरुवार को, प्रदेश अध्यक्ष ने लिया तैयारियों का जायजा

नड्डा की वर्चुअल रैली गुरुवार को, प्रदेश अध्यक्ष ने लिया तैयारियों का जायजा

भोपाल, 24 जून (हि.स.)। मध्यप्रदेश के एक करोड़ से अधिक लोग 25 जून को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी.नड्डा की वर्चुअल रैली से जुड़कर उन उपलब्धियों की जानकारी हासिल करेंगे जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने अपने एक वर्ष की कार्यकाल में हासिल की हैं। पार्टी की ओर से पूरे प्रदेश में इस रैली की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। राजधानी भोपाल स्थित प्रदेश कार्यालय में विशेष व्यवस्थाएं की जा रही हैं। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा एवं प्रदेश संगठन महामंत्री सुहास भगत ने बुधवार को रैली की तैयारियों का जायजा लिया। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा 25 जून को दोपहर 3.00 बजे से वर्चुअल रैली को संबोधित करेंगे। इस दौरान नड्डा मोदी की सरकार की एक वर्ष की उपलब्धियों की जानकारी देंगे। नड्डा की यह वर्चुअल रैली उस अभियान का हिस्सा है, जो प्रधानमंत्री मोदी की सरकार का एक वर्ष पूर्ण होने पर पूरे देश में चलाया जा रहा है। प्रदेश संगठन ने राष्ट्रीय अध्यक्ष की वर्चुअल रैली को लेकर मंडल और बूथ स्तर तक सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस संबंध में प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने बताया कि मंडल स्तर पर विभिन्न व्हाट्सअप ग्रुपों से समाज के विभिन्न वर्गों के लोग इस रैली से जुड़ेंगे। उन्होंने कहा कि इस रैली से जुड़ने के लिए एक लिंक दी जाएगी, जिसके माध्यम से पार्टी के बूथ स्तर तक के कार्यकर्ता तथा आम लोग रैली से जुड़ सकेंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा की इस रैली में प्रदेश के वरिष्ठ नेतागण भी शामिल होंगे। प्रदेश अध्यक्ष ने की समीक्षा पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा एवं प्रदेश संगठन महामंत्री सुहास भगत ने पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष की वर्चुअल रैली की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने बूथ स्तर तक अधिक से अधिक लोगों को इस वर्चुअल रैली से जोड़ने की निर्देश दिये, ताकि नड्डा जी के संदेश को व्यापक रूप से समाज में प्रसारित किया जा सके। हिन्दुस्थान समाचार/केशव दुबे-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in