नड्डा ने केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल को दी जन्मदिन की बधाई
नड्डा ने केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल को दी जन्मदिन की बधाई

नड्डा ने केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल को दी जन्मदिन की बधाई

नई दिल्ली, 28 जून (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष जेपी नड्डा ने केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल को उनके जन्मदिन पर हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उनकी स्वस्थ एवं लंबी आयु की कामना की है। नड्डा ने रविवार को ट्वीट कर अपने बधाई संदेश में कहा 'केंद्रीय राज्यमंत्री प्रहलाद पटेल को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। संगठन को मजबूती प्रदान करने में आपकी भूमिका अहम है। आपके नेतृत्व ने देश में संस्कृति एवं पर्यटन क्षेत्र को नई ऊंचाइयां प्रदान की हैं। ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य व दीर्घायु की प्रार्थना करता हूं।' उल्लेखनीय है कि पटेल का जम्म 28 जून 1960 को मध्यप्रदेश के नरसिंहपुरमें हुआ था। वह दमोह लोकसभा क्षेत्र से सांसद हैं और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मंत्रिमंडल में केंद्रीय संस्कृति राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) का दायित्व निर्वहन कर रहे हैं। हिन्दुस्थान समाचार/अजीत/सुनीत-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in