वंदेभारत अभियान से 14 हजार 348 लोग विदेश से मुंबई लौटे
वंदेभारत अभियान से 14 हजार 348 लोग विदेश से मुंबई लौटे

वंदेभारत अभियान से 14 हजार 348 लोग विदेश से मुंबई लौटे

मुंबई, 19 जून (हि.स.)। वंदेभारत अभियान के अंतर्गत 89 विमान से 14 हजार 348 लोग विदेश से मुंबई आए हैं। मंत्रालय के अनुसार विश्व के कई देशों 1 जुलाई 2020 तक 69 विमानों से विदेश में रहने वाले लोग मुंबई आने वाले हैं। वंदेभारत अभियान केंद्रीय उड्डयन मंत्रालय, विदेश मंत्रालय व केंद्रीय गृह मंत्रालय तथा महाराष्ट्र शासन के संयुक्त प्रयास से संचालित किया जा रहा है। इस अभियान के तहत लॉकडाउन की वजह से विदेशों में फसे भारतीयों को स्वदेश लाया जा रहा है। अब तक इस अभियान के तहत ब्रिटेन, सिंगापुर, फिलीपाईन्स, बांगलादेश, मलेशिया, कुवेत, इथियोपिया, अफगानिस्तान, ओमान, दक्षिण अफ्रीका, इंडोनेशिया, नेदरलैंड, जापान, श्रीलंका, म्यानमार, तंजानिया, स्पेन, आयरलैंड, कतार, हाँगकाँग, कझाकीस्तान, मॉरिशिस, ब्राझील, थायलैंड, केनिया, मियामी, वियतनाम, इटली, स्विडन, इथोपिया,रोम, जर्मनी, दुबई, मालावी, वेस्टइंडिज, नॉर्वे, कैरो, युक्रेन, रशिया, मादागास्कर, नायजेरिया आदि देशों से भारतीयों को मुंबई लाया गया है। अब तक विदेश से कुल 14 हजार 348 लोगों में 5298 नागरिक मुंबई के हैं और 4672 नागरिक महाराष्ट्र के अन्य इलाकों के हैं। इसी तरह 4378 नागरिक अन्य राज्यों के हैं। विदेश से विमान से आने वाले नागरिकों के लिए विभिन्न होटलों में एकांतवास की सुविधा की गई है। मुंबई से इन सभी नागरिकों को उनके घर भेजा जा रहा है। हिन्दुस्थान समाचार/राजबहादुर/सुनीत-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in