मुंबई: केईएम अस्पताल की कैंटीन के 21 कर्मचारी कोरोना पाजीटिव
मुंबई: केईएम अस्पताल की कैंटीन के 21 कर्मचारी कोरोना पाजीटिव

मुंबई: केईएम अस्पताल की कैंटीन के 21 कर्मचारी कोरोना पाजीटिव

मुंबई, 19 जून (हि.स.)। मुंबई के मशहूर केईएम अस्पताल की कैंटीन के 21 कर्मचारी शुक्रवार को कोरोना पाजीटिव पाए गए हैं। इसलिए अस्पताल की कैंटीन सील कर दी गई है। केईएम अस्पताल के प्रमुख डॉ. हेमंत देशमुख के अनुसार कैंटीन में 27 कर्मचारी कार्यरत हैं। इन सभी कर्मचारियों की गुरुवार को कोरोना जांच की गई थी। शुक्रवार को इनमें से 21 कर्मचारियों को जांच रिपोर्ट कोरोना पाजीटिव पाई गई है। इसलिए सभी कर्मचारियों का केईएम अस्पताल में ही इलाज जारी कर दिया गया है। अस्पताल की कैंटीन को सैनिटाइज किया गया और अन्य कर्मचारियों को एकांतवास में रखा गया है। डॉ. देशमुख ने बताया कि अब तक केईएम अस्पताल के 330 कर्मचारी कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 195 पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं और 135 का इलाज अभी भी जारी है। संक्रमित होने वालों में 75 डॉक्टर व 76 नर्सें शामिल हैं। हिन्दुस्थान समाचार/राजबहादुर/सुनीत-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in