भाजपा में बढ़ेगा मुकुल रॉय का कद, मिलेगी बड़ी जिम्मेवारी
भाजपा में बढ़ेगा मुकुल रॉय का कद, मिलेगी बड़ी जिम्मेवारी

भाजपा में बढ़ेगा मुकुल रॉय का कद, मिलेगी बड़ी जिम्मेवारी

कोलकाता, 14 जून (हि. स.)। एक दौर में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के राइट हैंड रहे मुकुल रॉय की जिम्मेवारी भारतीय जनता पार्टी ने बढ़ने जा रही है। जल्द ही उन्हें राष्ट्रीय कमेटी में बड़ी जगह मिलने वाली है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ भाजपा के केंद्रीय कमेटी के सदस्य मुकुल राय की बैठक के बाद अटकलों बाजार गर्म हो गया है। रविवार को ही उन्होंने दिल्ली जाकर बैठक की है। भाजपा के वरिष्ठ नेता का कहना है कि मुकुल राय वरिष्ठ नेता हैं तथा पश्चिम बंगाल की राजनीति का लंबा अनुभव है। उनके अनुभव को देखते हुए राय को भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में महत्वपूर्ण पदाधिकारी का दायित्व दिया जा सकता है। उल्लेखनीय है कि भाजपा में शामिल होने के पूर्व राय तृणमूल कांग्रेस में नंबर-दो पर थे और तृणमूल कांग्रेस के संगठन के मामले को देखते थे। प्रदेश भाजपा राज्य कमेटी के गठन में भी राय के करीबियों को महत्वपूर्ण भागीदारी मिली है। इनमें सौमित्र खां को भाजपा युवा मोर्चा का अध्यक्ष, विधायक सव्यसाची दत्ता को राज्य सचिव तथा भाजपा के सांसद अर्जुन सिंह को उपाध्यक्ष पद दिया गया है। इसके साथ ही दुलाल बर को अनुसूचित जनजाति का अध्यक्ष बनाया गया है। भाजपा के वरिष्ठ नेता के अनुसार राय के साथ पश्चिम बंगाल की राजनीतिक हालात को लेकर चर्चा हुई तथा विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर भी चर्चा हुई। इस चुनाव में भाजपा की मुख्य प्राथमिकता तृणमूल कांग्रेस के कुशासन से मुक्ति है और इसमें राय के अनुभव का लाभ पार्टी उठायेगी। हाल में शाह की वर्चुअल रैली में पश्चिम बंगाल से केवल दो नेताओं ने ही वक्तव्य रखा था। पश्चिम बंगाल से वक्तव्य की शुरुआत राय ने की थी और उसके बाद प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष ने वक्तव्य रखा था। बाद में दिल्ली से शाह ने मुख्य संबोधन दिया था। हिन्दुस्थान समाचार/ओम प्रकाश/गंगा-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in