विकास के लिए हमेशा याद किए जाएंगे मुकेश :प्रीतम सिंह
विकास के लिए हमेशा याद किए जाएंगे मुकेश :प्रीतम सिंह

विकास के लिए हमेशा याद किए जाएंगे मुकेश :प्रीतम सिंह

देहरादून, 24 जून (हि.स.)। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने पीसीसी सदस्य एवं काशीपुर के पूर्व चेयरमैन मुकेश मेहरोत्रा के आकस्मिक निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मेहरोत्रा को विकास कार्यों के लिए हमेशा याद किया जाएगा। कांग्रेस ने अपने नेता की स्मृति में शोकसभा का आयोजन किया। सभी ने मुकेश मेहरोत्रा को श्रद्धांजलि अर्पित कर शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की। प्रीतम सिंह ने कहा कि मेहरोत्रा पार्टी के निष्ठावान एवं कर्मठ कार्यकर्ता थे। उनका आकस्मिक निधन न केवल क्षेत्र की जनता बल्कि पार्टी के लिए अपूर्णीय क्षति है। पूरा कांग्रेस परिवार इस दुःख की घड़ी में उनके परिवार के साथ है। शोक प्रकट करने वालों में प्रदेश महामंत्री संगठन विजय सारस्वत,प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकान्त धस्माना,आर्येन्द्र शर्मा, प्रदेश महामंत्री पी.के.अग्रवाल,राजेन्द्र शाह,नवीन जोशी,पूर्व मंत्री अजय सिंह,विशेश आमंत्रित सदस्य सुभाष चाौधरी,निवर्तमान मीडिया चेयरमैन राजीव महर्षि,महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा,प्रदेश सचिव राजेश शर्मा,शांति रावत,मंजुला तोमर,गरिमा दसौनी, नवीन पयाल,कमरखान,विकास नेगी,अभिषेक सिंह,संदीप चमोली,ललित भद्री,राजेश चमोली,सूर्यप्रताप सिंह राणा, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र नेगी,विजय रतूड़ी मोन्टी,पुष्कर सारस्वत,अविनाश मणि,अजय रावत,आशीष सक्सेना, संदीप कुमार,अभिन्नदन शर्मा,शोभाराम,दीप बोहरा आदि शामिल हैं। हिन्दुस्थान समाचार/राजेश/मुकुंद-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in