जोशीमठ पाॅलिटेक्निक बंद न करने के लिए विधायक ने सीएम की वार्ता
जोशीमठ पाॅलिटेक्निक बंद न करने के लिए विधायक ने सीएम की वार्ता

जोशीमठ पाॅलिटेक्निक बंद न करने के लिए विधायक ने सीएम की वार्ता

गोपेश्वर, 26 जून (हि.स.)। चमोली जिले के जोशीमठ विकास खंड के पाॅलिटेक्निक बंद न करने को लेकर बदरीनाथ के विधायक महेंद्र भट्ट ने मुख्यमंत्री से दूरभाष पर बात की गई। विधायक के अनुसार सीएम ने सकारात्मक दृष्टिकोण रखे जाने का आश्वासन दिया है। बता दें कि जोशीमठ स्थित पाॅलिटेक्निक को शासन स्तर पर बंद करने की चर्चा चल रही है। पॉलिटेक्निक बंद करने के विरोध में क्षेत्रीय जनता में आक्रोश है। वह इसके लिए आंदोलन भी चलाया गया था। विधायक के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भी भेज गया था। विधायक भट्ट ने बताया कि उन्होंने शुक्रवार को मुख्यमंत्री से दूरभाष व वार्ता करते हुए बताया कि वर्तमान समय में जोशीमठ पाॅलिटेक्निक संस्थान में 23 बच्चे पंजीकृत है, जो सीमांत क्षेत्र के रहने वाले है। इन लोगों को यहां अध्ययन का मौका मिल रहा है। साथ ही संस्थान के बंद होने से सीमावर्ती छात्रों को व्यावसायिक शिक्षा से वंचित रहना पड़ेगा। बताया कि इस संबंध में उन्होंने मुख्यमंत्री को पत्र भी भेजा है। उन्होंने बताया कि फोन पर वार्ता के दौरान सीएम ने इस मामले में सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाने का आश्वासन उन्हें दिया है। उन्होंने इस बात के लिए सीएम का आभार जताया है। हिन्दुस्थान समाचार/जगदीश-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in