मुख्यमंत्री ने त्रिपुरावासियों से अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस में शामिल होने का किया आह्वान
मुख्यमंत्री ने त्रिपुरावासियों से अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस में शामिल होने का किया आह्वान

मुख्यमंत्री ने त्रिपुरावासियों से अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस में शामिल होने का किया आह्वान

अगरतला, 19 जून (हि.स.)। त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देव ने राज्यवासियों से आगामी 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस में शामिल होने की अपील की है। उन्होंने योग करते हुए एक तस्वीर लेने या वीडियो बनाने के बाद मुख्यमंत्री के साथ इसे साझा करने का भी आह्वान किया है। मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देव ने शुक्रवार को ट्वीट कर राज्य के सभी लोगों से अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस में शामिल होने की अपील की है। उन्होंने आपसी दूरी बनाए रखते हुए घर पर ही योग दिवस मनाने का अनुरोध किया हे। उन्होंने योग करते हुए तस्वीरें लेने या वीडियो बनाने और उसे मुख्यमंत्री के साथ साझा करने का भी अनुरोध किया है। उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल की शुरुआत के बाद से योग एक नये मुकाम पर पहुंच गया है। विश्व भर में योग का दायरा बढ़ाने का प्रयास चल रहा है। बीते वर्ष 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री स्वयं दिल्ली की सड़कों पर हजारों लोगों के साथ शामिल हुए थे। हिन्दुस्थान समाचार /संदीप/ अरविंद/मधुप-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in