पूर्व राज्यमंत्री ने मंडल के चार सेक्टरों में वितरित किए माक्स व सेनेटाइज
पूर्व राज्यमंत्री ने मंडल के चार सेक्टरों में वितरित किए माक्स व सेनेटाइज

पूर्व राज्यमंत्री ने मंडल के चार सेक्टरों में वितरित किए माक्स व सेनेटाइज

औरैया, 07 जून (हि.स.)। रविवार को पूर्व राज्यमंत्री व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य ब्रजेश शुक्ला ने सहायल व मंडल के चार सेक्टरों में गांव गांव जाकर मास्क व सेनेटाइजर वितरण किये। सहायल मंडल के भाजपा के प्रभारी ब्रजेश शुक्ला पूर्व राजयमंत्री ने सहायल में मास्क वितरण का कार्यक्रम किया। सहयोग करने वालो में मंडल अध्यक्ष राजेश राजपूत और सोनू मिश्रा मंडल महामंत्री ने किया। पूर्व राज्यमंत्री ब्रजेश शुक्ला ने कहा कि लॉकडाउन में कोरोना वारियर के रूप में काम कर रहे पार्टी के कार्यकर्ता, व्यापारी, पुलिसकर्मी बधाई के पात्र हैं। पुलिस कर्मी व स्वास्थ्यकर्मी ड्यूटी पर मुस्तैद हैं। देश इनकी सेवाओं के लिए आभारी रहेगा। इस दौरान जिला महामंत्री धीरेंद्र गौर, जिला उपाध्यक्ष विकास गौर, मंडल अध्यक्ष राजेश राजपूत, महामंत्री सोनू मिश्रा, युवा भाजपा नेता बंटी सेंगर, सुरेश तिवारी, प्रभाकर चौहान, राहुल चौहान, लकी पाल सहित कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। इसके बाद पूर्व राज्यमंत्री ने सहायल मंडल के चार सेक्टरो (सहायल, असेनी, अरियारी, ताजपुर) में घर घर जाकर मास्क, सैनिटाइजर और ग्लब्स बांटे। पूर्व मंत्री ब्रजेश शुक्ला ने पार्टी कार्यकर्ताओं व ग्रामीणों से कहा कि ज्यादातर लोग मास्क लगाकर ही घर से बाहर निकले। हिन्दुस्थान समाचार/सुनील/मोहित-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in