minister-provided-tractor-and-power-tiller-to-farmers
minister-provided-tractor-and-power-tiller-to-farmers

किसानों को मंत्री ने प्रदान किया ट्रैक्टर व पावर टिलर

इटानगर, 08 अप्रैल (हि.स.)। अरुणाचल प्रदश के कृषी मंत्री तागे ताकी ने वेस्ट सियांग जिला के दो किसानों को ट्रैक्टर और 16 पावर टिलर मशीन बुधवार को प्रदान किया। मंत्री ताकी ने स्थानीय विधायक केंटो जिनी, निदेशक पशुपालन डॉ एनडी मिंटू, संयुक्त निदेशक के साथ जिला में कृषि, बागवानी, पशु चिकित्सा और मत्स्य पालन की विभिन्न योजनाओं का निरीक्षण किया। इस मौके पर आयोजित एक सभा को संबोधित करते हुए ताकी ने किसानों के पंजीकरण पर जोर देते हुए कहा कि सरकार की वित्तीय सहायता का लाभ उठाते हुए किसानों को सामुदायिक खेती पर जोर देना चाहिए। उन्होंने कहा बाड़ लगाने का काम सरकार को करना चाहिए। साथ ही कहा, किसानों की व्यक्तिगत जरूरतों के लिए निधि देने की स्थिति में नहीं हैं। उन्होंने विभाग के अधिकारियों को उत्पादन के आंकड़ें उपलब्ध कराने का आह्वान किया, ताकि किसानों की अन्य समस्याओं को केंद्र सरकार के सामने रखी जा सकें। उन्होंने स्थानीय अधिकारियों को क्षेत्र का दौरा कर किसानों को तकनीकी ज्ञान देने का भी आह्वान किया। उन्होंने किसानों की आय बढ़ाने के लिए समग्र खेती और दोहरी फसल पर भी जोर दिया। विधायक केंटो जिनी ने जोर देते हुए कहा, किसानों की बढ़ती मांगों को पूरा करने के लिए और अधिक पावर टिलर देने के लिए फ़ंडिंग की व्यवस्था करनी चाहिए। साथ ही बताया कि जिले में मछली की अधिक खपत है, इस ओर भी ध्यान देने की आवश्यकता है। इस मौके पर उत्तम किस्म के आलू के बीज भी किसानों में वितरित किए गए। हिन्दुस्थान समाचार /तागू/ अरविंद

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in