गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा का बयान, कहा- दिग्विजय सिंह को बंद करनी चाहिए डर्टी पॉलिटिक्स
गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा का बयान, कहा- दिग्विजय सिंह को बंद करनी चाहिए डर्टी पॉलिटिक्स

गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा का बयान, कहा- दिग्विजय सिंह को बंद करनी चाहिए डर्टी पॉलिटिक्स

भोपाल, 16 जून (हि.स.)। प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान का शराब की बिक्री के मामले में फेक वीडियो ट्वीटर पर शेयर करने में फंसे पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह अब शिवराज के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराएंगे। मामला एक साल पुराना है, जो कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के वीडियो से जुड़ा है। दिग्विजय सिंह ने कहा- मैं शिवराज के खिलाफ उसी थाने में एफआईआर दर्ज कराने जाऊंगा, जिसमें मेरे खिलाफ केस दर्ज किया गया है। दिग्विजय सिंह के इस बयान पर प्रदेश के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने पलटवार किया है। मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने मंगलवार को मीडिया से बातचीत करते हुए दिग्विजय सिंह पर पलटवार करते हुए कहा है कि हमें बीमारी से लडऩा है बीमार से नहीं, दिग्विजय सिंह की गलती पकड़ में आ गई है, इसलिए तीन साल पुराना वीडियो निकाल कर अपनी गलती छुपाने के लिए इस तरह की बात कर रहे है। अगर उनके पास कोई वीडियो था तो आपने पहले क्यों शिकायत नहीं की। किसी से रोका था क्या, अब क्यों याद आई शिकायत करने की। मंत्री मिश्रा ने कहा कि पहले तो दिग्विजय सिंह को माफी मांगना चाहिए और उन्हें यह डर्टी पॉलिटिक्स बंद करना चाहिए। गोपाल भार्गव बोले, दिग्विजय की मानसिक हालत खराब वहीं पूर्व नेता प्रतिपक्ष व वरिष्ठ भाजपा विधायक गोपाल भार्गव ने दिग्विजय सिंह को आड़े हाथों लेते हुए उन पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि दिग्विजय सिंह की बातों को अब कोई गंभीरता से नहीं लेता है। लोकसभा चुनाव हारने के बाद उनकी मानसिक और ज्यादा खराब हो गई है। झूठ बोलना उनकी फितरत में है। हिन्दुस्थान समाचार/ नेहा पाण्डेय-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in