महानगर कांग्रेस ने मनाया राहुल गांधी का जन्मदिन
महानगर कांग्रेस ने मनाया राहुल गांधी का जन्मदिन

महानगर कांग्रेस ने मनाया राहुल गांधी का जन्मदिन

रांची, 19 जून (हि. स.)। रांची महानगर कांग्रेस की ओर से पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी का जन्मदिन शुक्रवार को महानगर अध्यक्ष संजय पांडेय के नेतृत्व मनाया गया। इस क्रम में महानगर कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा चुटिया में इंदिरा गांधी चौक पर 150 जरूरतमंदों के बीच चावल- दाल एवं अन्य सूखा राशन वितरित किया गया। जगन्नाथपुर स्थित मौसी बाड़ी मैदान में स्थानीय लोगों एवं जरूरतमंदों के बीच भोजन वितरण किया गया। साथ ही बरियातू स्थित गुरुनानक होम फॉर हैंडिकैप्ड चिल्ड्रन में बच्चों के बीच टॉफी, मिठाई, खिलौना आदि बांटा गया। जगन्नाथपुर स्थित मौसी बाड़ी मैदान में भोजन स्थल केंद्र पर कृषि मंत्री बादल पत्रलेख, विधायक इरफान अंसारी, नमन बिक्सल कोनगाड़ी, दीपिका पांडेय, भूषण बाड़ा, अंबा प्रसाद, राजेश कच्छप, सोनाराम सिंकू ने शिरकत कर हौसला बढ़ाया और इसे समाज के लिए एक विशिष्ट संदेश बताया। इस अवसर पर संजय पांडेय ने कहा कि वैश्विक महामारी कोरोना से प्रभावित जनता एवं गलवान घाटी में शहीद हुए जवानों के प्रति संवेदना के कारण किसी कार्यक्रम का आयोजन नहीं किया गया, बल्कि राहुल गांधी के पूर्व के संदेश "कोई भूखा ना रहे" को चरितार्थ करने का प्रयास कर उन्हें बधाई स्वरूप प्रदान किया गया है। पांडेय ने कहा कि हमारे लिए राजनीति सत्ता का माध्यम नहीं है बल्कि सेवा भाव है। जिसकी परिकल्पना को मूर्त रूप देने का प्रयास करते हैं। कांग्रेस के कार्यकर्ता समाज के अंतिम पायदान तक खड़े व्यक्ति तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं ताकि समाज में किसी को निम्न स्तरीय जीवन यापन न करना पड़े। देश अभी दो मोर्चों पर संघर्षरत है। देश के अंदर जनता कोरोना से जंग कर रही है तो सीमा पर वीर जवान दुश्मनों से। इस परिस्थिति में कांग्रेस पूरी तरह जनता के साथ खड़ी है। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद, कार्यक्रम प्रभारी आशिक अंसारी, अखिल भारतीय कांग्रेस के सदस्य ज्योति सिंह मथारू, उदय प्रताप, सोनाल शांति सहित अन्य लोग उपस्थित थे। हिन्दुस्थान समाचार/कृष्ण/ सबा एकबाल-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in