महानगर कांग्रेस कार्यकताओं ने किया 62 यूनिट रक्तदान
महानगर कांग्रेस कार्यकताओं ने किया 62 यूनिट रक्तदान

महानगर कांग्रेस कार्यकताओं ने किया 62 यूनिट रक्तदान

रांची, 09 जून (हि. स.)। रांची महानगर कांग्रेस कमिटी के कार्यकर्ताओं ने बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर मंगलवार को 62 यूनिट रक्तदान किया। मौके पर राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता कार्यकर्ताओं का हौसला अफजाई करने पहुंचे और कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं के इस पहल से रिम्स की चिकित्सा व्यवस्था के सुधार के लिए मुझे एक नई ऊर्जा का आभास हो रहा है। कोविड-19 के इस दौर में रक्त अधिकोष में कमी के कारण अन्य कई जटिल बीमारियों के मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। लेकिन आज के इस रक्तदान कार्यक्रम से रिम्स के रक्त अधिकोष में संतोषजनक रक्त की उपलब्धता हो गई है। महानगर कांग्रेस अध्यक्ष संजय पांडेय ने कहा कि पूरे कोरोना काल में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कोरोना योद्धा के रूप में कार्य किया है और अभी भी हम समाज के प्रति अपने दायित्वों के निर्वहन के लिए संकल्पित हैं। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने कहा कि कोविड के संक्रमण काल में भयवश लोग रक्तदान करने के लिए आगे नहीं आ पा रहे हैं, लेकिन कांग्रेस कार्यकर्ताओं के इस पहल से लोगों में भय का माहौल समाप्त होगा और पूर्व की भांति सुरक्षित रक्तदान के प्रति लोगों में जागरूकता का संचार होगा। रक्तदान शिविर में प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता अजय नाथ शाहदेव ने भी कार्यकर्ताओं के उत्साह को बढ़ाते हुए महामारी के दौर में इसे एक अनुकरणीय पहल बताया। हिन्दुस्थान समाचार/कृष्ण/वंदना-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in