डाॅ. भीमराव अंबेडकर की आदमकद मूर्ति का मेयर ने किया लोकार्पण
डाॅ. भीमराव अंबेडकर की आदमकद मूर्ति का मेयर ने किया लोकार्पण

डाॅ. भीमराव अंबेडकर की आदमकद मूर्ति का मेयर ने किया लोकार्पण

अंबेडकर चौक का सुन्दरीकरण व प्रतिमा स्थापित कर मेयर ने अपना संकल्प किया पूरा ऋषिकेश ,22जून (हि.स.)। बाबासाहेब अमर रहे, के उद्घोषों के बीच नगर निगम महापौर अनिता ममगांंईं ने अंबेडकर चौक पर संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की आदमकद प्रतिमा का लोकार्पण किया। इस भव्य प्रतिमा के निर्माण पर 15 लाख रुपये की लागत आयी है। प्रतिमा स्थल के आसपास लाइटिंग के साथ खूबसूरत झरने लगाये गये हैं। सोमवार की दोपहर को महापौर ममगांंई ने बाबा साहिब की भव्य प्रतिमा का अनावरण करने के बाद कहा कि भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर एक भारतीय विधिवेत्ता और बहुजन राजनैतिक नेता होने के साथ-साथ भारतीय संविधान के निर्माता भी है। दलितों के मसीहा माने जाने वाले बाबा साहिब ने महिलाओं के उत्थान के लिए भी जीवनभर कार्य किया। अम्बेडकर भारत में सामाजिक समरसता के प्रतीक हैं। उन्होंने देश में सभी वर्गों के लिए काम किया। वह किसी वर्ग व जाति के बंधक नहीं रहे। उन्होंने महिला शिक्षा व भेदभाव रहित भारत की स्थापना के विचार को महत्व देते हुए संवैधानिक व्यवस्था की। मेयर ने कहा कि संविधान निर्माता बाबा साहिब की भव्य मूर्ति की स्थापना और अम्बेडकर चौक के जीर्णोद्धार का जो संकल्प उन्होंने निगम बोर्ड की बैठक में लिया था, आज वह संकल्प पूर्ण हुआ है। बाबा साहिब के प्रति निगम की यह सच्ची श्रद्धांजलि है। इस दौरान नगर आयुक्त नरेन्द्र सिंह क्वीरियाल, सहायक नगर आयुक्त विनोद लाल, ऐलम दास, स्थानीय पार्षद सोनू प्रभाकर, शिव कुमार गौतम, राजेन्द्र प्रेम सिंह बिष्ट, विजय बडोनी, विजेन्द्र मोघा, मनीष मनवाल, रूपा देवी, लक्ष्मी रावत, अनिता रैना, राकेश मियां, राजेश कुमार दिवाकर, राधा रमोला, शौकत अली, मनीष शर्मा, देवेन्द्र प्रजापति, विजय लक्ष्मी शर्मा, शकुन्तला शर्मा आदि मौजूद रहे। हिन्दुस्थान समाचार /विक्रम-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in