किसके बुलावे पर किस उद्देश्य से आये चीन, किर्गिस्तान जैसे देशों के मौलवी : भाजपा
किसके बुलावे पर किस उद्देश्य से आये चीन, किर्गिस्तान जैसे देशों के मौलवी : भाजपा

किसके बुलावे पर किस उद्देश्य से आये चीन, किर्गिस्तान जैसे देशों के मौलवी : भाजपा

किसके बुलावे पर किस उद्देश्य से आये चीन, किर्गिस्तान जैसे देशों के मौलवी, राज्य सरकार बताए : दीपक प्रकाश रांची, 25 मार्च (हि. स.)। झारखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने राज्य सरकार से मांग की कि सरकार बताए कि बुंडू में पकड़े गए चीन, किर्गिस्तान जैसे देशों से आये मौलवी किस उद्देश्य से और किसके बुलावे पर यहां आए थे। प्रकाश ने बुधवार को कहा कि किस संस्था या व्यक्ति ने उन्हें यह आमंत्रित किया। उन्होंने कहा कि पूरी दुनिया आज कोरोना वायरस की चपेट में है। चीन में ही इस वायरस का जन्म हुआ है। लाखों लोग इस वायरस से पीड़ित है। हज़ारों ने जान गवां दी है। उन्होंने कहा कि ऐसे में चीन से ऐसे लोगों का सुदूर ग्रामीण क्षेत्र में आना संदेह और भय पैदा करता है। उन्होंने कहा कि प्रशासन को इस बात की जांच करनी चाहिये कि इनके दौरे के पीछे कोई साजिश तो ननहीं । हिन्दुस्थान समाचार/कृष्ण-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in