मरकज की घटना कानून का खुला उल्लंघन और लोगों की जिंदगी से खेलवाड़- डॉ दिनेश शर्मा

मरकज की घटना कानून का खुला उल्लंघन और लोगों की जिंदगी से खेलवाड़- डॉ दिनेश शर्मा

मरकज की घटना कानून का खुला उल्लंघन और लोगों की जिन्दगी से खेलवाड़ : डा दिनेश शर्मा लखनऊ, 31 मार्च (हि. स.)। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री डा. दिनेश शर्मा ने कहा कि देश की राजधानी दिल्ली के मरकज में हुई घटना कानून का खुला उल्लंघन तथा लोगों की जान से खिलवाड़ है। ऐसी घटनाओं से समाज को नुकसान होता है। लोगों को इस प्रकार की प्रवृत्ति से बचना चाहिए। जो भी लोग इसके लिए जिम्मेदार हैं उनके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। खाटू श्याम मंदिर बीरबल साहनी मार्ग में चल रही कम्युनिटी किचन का निरीक्षण करने पहुंचे डा. शर्मा ने कहा कि कोरोना की महामारी से लोगों के स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए सरकार कटिबद्ध है। सरकार हर संभव उपाय कर रही है कि प्रदेश में इस बीमारी को फैलने से रोका जाए। संकट के इस दौर में लॅाकडाउन के चलते गरीबों के सामने जो रोजी रोटी का संकट आया है उनको भी सरकार मदद कर रही है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मंशा के अनुरूप प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में इस बात के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं कि प्रदेश में कोई भी व्यक्ति भूखा नहीं रहे। इसके लिए सामाजिक संस्थाओं से भी सहयोग लिया जा रहा है। इस कार्य के लिए आगे आ रही संस्थाओं का सहयोग सराहनीय है। सूबे में सामुदायिक किचन आरंभ किए गए हैं और आज प्रदेश में एक हजार से अधिक किचन कार्य कर रहे हैं। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने मनरेगा की मजूदरी बढ़ाने के साथ ही मजदूरों के खाते में पैसा भेजा है। करीब 66 करोड़ रूपए की धनराशि उनके खातों में भेजी गई है। इसके साथ ही दिहाड़ी मजदूरों को भी संकट के इस दौर में एक- एक हजार रुपए की मदद की गई है। इस बात की भी व्यवस्था की गई है कि खाद्य सामान की आपूर्ति बनी रहे और सामान की कमी नहीं होने पाए। गौरतलब है कि उपमुख्यमंत्री डा. शर्मा ने सोमवार को व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग द्वारा बातचीत किया, जिसमें व्यापारियों ने पूर्ण सहयोग का वायदा किया है। वस्तुओं के दाम पर भी नजर रखी जा रही है। जो भी कालाबाजारी करने का कार्य करेगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। लोगों के घरों में सामग्री पहुंचाने की व्यवस्था की गई है। डा. शर्मा ने कहा कि लोग घर से न निकले तथा सरकार द्वारा जारी निर्देशों का पालन करें। धार्मिक संगठनों ने भी लोगों से अपील की है कि वे घरों से बाहर नहीं आए। सरकार ने इंतजाम किया है कि मंदिरों आदि में भीड़ नहीं होने पाए। एक ओर जहां हिन्दू समुदाय के लोग घर में ही नवरात्रि के बड़े पर्व को मना रहे हैं वहीं मुस्लिम समाज के लोग भी घरों से ही नमाज पढ़ रहे हैं। यह एक ऐसा संघर्ष है जिसे जनता खुद ही लड़ रही है। उपमुख्यमंत्री डा शर्मा ने मंगलवार को खाटू श्याम मंदिर की जिस किचन का निरीक्षण किया। वहां से प्रतिदिन करीब 1800 लोगों के लिए भोजन पैकेट तैयार किए जा रहे हैं। इसके अलावा करीब 3000 मास्क और दस हजार सेनेटाईजर का भी वितरण किया गया है। डा. शर्मा ने डालीगंज, लोहिया पार्क चौक में नगर निगम की कम्युनिटी किचन का भी निरीक्षण किया है। इस किचन के लिए समाज सेवियों द्वारा राशन की व्यवस्था की गई है। यहां से भी प्रतिदिन हजारों लोगों को भेजन कराया जा रहा है। हिन्दुस्थान समाचार/ शरद/राजेश-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in