हिमाचल में 31 मार्च तक बंद रहेंगे सरकारी कार्यालय
हिमाचल में 31 मार्च तक बंद रहेंगे सरकारी कार्यालय

हिमाचल में 31 मार्च तक बंद रहेंगे सरकारी कार्यालय

हिमाचल में 31 मार्च तक बंद रहेंगे सरकारी कार्यालय शिमला, 26 मार्च (हि.स.)। कोरोना वायरस महामारी के बढ़ते संक्रमण के खतरे को देखते हुए सरकार ने सरकारी कार्यालयों के बंद रहने की अवधि 31 मार्च तक बढ़ा दी है। पहले सरकार ने 26 मार्च तक सरकारी कार्यालयों को बंद करने की घोषणा की थी। आवश्यक और आपातकाल सेवा से संबंधित कार्यालयों को इससे बाहर रखा गया है। इससे संबंधित आदेश सरकार की ओर से अतिरिक्त मुख्य सचिव स्वास्थ्य की ओर से जारी की गई है। इन आदेशों में साफ तौर से कर्मचारियों को अपने घरों में रहने तथा सोशल डिस्टेंसिंग गाइडलाइन का पालन करने की हिदायत दी है। साथ ही कर्मचारियों को आवश्यकता पड़ने पर शार्ट नोटिस में सेवा के लिए उपलब्ध रहने को भी कहा गया है। कोरोना वायरस महामारी से निपटने के लिए प्रदेश सरकार ने स्वास्थ्य विभाग में तीन अधिकारियों को सेवा विस्तार दिया है। यह अधिकारी 31 मार्च को सेवानिवृत होने जा रहे थे। जिन अधिकारियों को सेवा विस्तार दिया गया है, उनमें संयुक्त निदेशक स्वास्थ्य सेवाएं डॉ. आरके डरोच, खंड चिकित्सा अधिकारी किलाड़ डॉ. मोहिंद्र सिंह तथा खंड चिकित्सा अधिकारी गोपालपुर डॉ. सुभाष शर्मा शामिल हैं। उल्लेखनीय है बीते दिन ही मुख्यमंत्री ने 31 मार्च को सेवानिवृत हो रहे स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों और अधिकारियों के सेवा विस्तार देने का ऐलान किया था। साथ ही जो अधिकारी और कर्मचारी विभाग में गत एक साल में रिटायर हुए हैं, उनकी सेवाओं को पुन: लेने की भी बात कही थी। हिन्दुस्थान समाचार/सुनील-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in