दुबई से आकर 21 मार्च से गांव में रह रहा था युवक, प्रशासन ने आइसोलेशन वार्ड भेजा
दुबई से आकर 21 मार्च से गांव में रह रहा था युवक, प्रशासन ने आइसोलेशन वार्ड भेजा

दुबई से आकर 21 मार्च से गांव में रह रहा था युवक, प्रशासन ने आइसोलेशन वार्ड भेजा

दुबई से आकर 21 मार्च से गांव में रह रहा था युवक, प्रशासन ने आइसोलेशन वार्ड भेजा बलिया, 31 मार्च (हि.स.)। जिले के भीमपुरा थाना क्षेत्र के एक गांव में दुबई से आकर 21 मार्च से ही आकर रह रहे युवक को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने स्थानीय प्रशासन के सहयोग से जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड पहुंचाया। उसके साथ आए सिवान (बिहार) के एक व्यक्ति को कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद से ही हड़कंप है। कोरोना संदिग्ध युवक के मिलने के बाद पूरे गांव को सेनेटाइज करने का काम शुरू हो गया है। दुबई में रहकर काम करने वाला युवक 20 मई को लखनऊ आया। वहां से बिहार के गोपालगंज व सिवान के कुछ लोगों के साथ रिजर्व बोलेरो से सलेमपुर पहुंचा। फिर वहां से रोडवेज बस से नगरा पहुंचा। जहां से 21 मार्च को अपने गांव आने के बाद आराम से रह रहा था। गांव में सामान्य रूप से आना-जाना और खेत-खलिहान सब जगह आता-जाता रहा। इस बीच कोरोना का संकट बढ़ा तो उसकी खोजबीन शुरू होने लगी। इसकी जानकारी होने पर उसने प्रशासन को छकाने का प्रयास किया। हालांकि मंगलवार सुबह ज्वाइंट मजिस्ट्रेट विपिन जैन ने स्थानीय तहसीलदार जितेंद्र सिंह को कोरोना संदिग्ध युवक से संपर्क स्थापित करने को कहा। जिसके बाद उसे गांव से उठाकर एम्बुलेंस के जरिए जिला अस्पताल भेज दिया गया। कोरोना संदिग्ध युवक से बातचीत कर पूरी हिस्ट्री ली जा रही है। उसके साथ आया एक व्यक्ति, जो सिवान (बिहार) का है, पॉजिटिव मिला है। उसके बाद से ही प्रशासन इसे लेकर एक्टिव हो गया था। तहसीलदार बेल्थरारोड जितेंद्र सिंह ने बताया कि युवक का पता लगाने के लिए गांव में लेखपाल को भेजा गया था। सुबह मैं खुद गया था। उससे माइक के जरिए बात की गई। फिर एम्बुलेंस से जिला मुख्यालय भिजवा दिया। जहां उसे आइसोलेशन वार्ड में रखा जाएगा। उसके सैम्पल की जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। हिन्दुस्थान समाचार/पंकज/राजेश-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in