मार्च के अंत में सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों का नहीं होगा सेवा विस्तार: कार्मिक मंत्रालय
मार्च के अंत में सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों का नहीं होगा सेवा विस्तार: कार्मिक मंत्रालय

मार्च के अंत में सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों का नहीं होगा सेवा विस्तार: कार्मिक मंत्रालय

मार्च के अंत में सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों का नहीं होगा सेवा विस्तार: कार्मिक मंत्रालय नई दिल्ली, 31 मार्च (हि.स.)। कार्मिक मंत्रालय ने कहा है कि मार्च के अंतिम दिन यानि 31 मार्च को सेवानिवृत्त होने वाले केंद्र सरकार के कर्मचारियों को सेवा विस्तार नहीं मिलेगा। ऐसे कर्मचारी उसी दिन सेवामुक्त होंगे। मंगलवार को कार्मिक मंत्रालय ने कहा है कि कोविड-19 फैलने के मद्देनजर सरकार की ओर से घोषित देशव्यापी लॉकडाउन के कारण उत्पन्न अभूतपूर्व स्थिति के चलते केंद्र सरकार के ऐसे कर्मचारी जो बुनियादी नियम 56 के तहत 31 मार्च, 2020 को सेवानिवृत्ति की आयु प्राप्त कर रहे हैं या फिर सेवानिवृत्त होने वाले हैं, वे उसी दिन केंद्र सरकार की सेवाओं से सेवानिवृत्त हो जाएंगे। मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि ऐसे कर्मचारी 31 मार्च को सेवानिवृत्त होंगे, चाहे वे घर से या फिर कार्यालय से काम कर रहे हैं। हिन्दुस्थान समाचार /रवीन्द्र मिश्र/बच्चन-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in