31 मार्च तक घरों पर रहकर निभाए भागीदारी - कलेक्टर
31 मार्च तक घरों पर रहकर निभाए भागीदारी - कलेक्टर

31 मार्च तक घरों पर रहकर निभाए भागीदारी - कलेक्टर

31 मार्च तक घरों पर रहकर निभाए भागीदारी - कलेक्टर बलरामपुर 22 मार्च (हि.स.)। जनता कर्फ्यू में सुबह 7 बजे से जिलें के आमजनो द्वारा किये जा रहे स्वस्फूर्त सहयोग की सराहना कलेक्टर संजीव कुमार झा ने किया है। इसके साथ साथ उन्होंने आमजनो से अपील जारी कर कहा है कि, कोरोना वायरस के संक्रमण व बचाव के लड़ाई में जीत सभी की सामूहिक सहभागिता सें हम हासिल कर सकते हैं। इसका मिसाल आज आप सभी ने दिया है, इसे बरकरार रखने के साथ आज रात 9 बजे के बाद भी और लगातार 31 मार्च तक घरों पर रहे। जिला प्रशासन की टीम आमजनो की मदद के लिए सभी तैयारियों के साथ सदैव उपलब्ध है। कलेक्टर संजीव कुमार झा ने कहा है कि, हम सभी नागरिकों का कर्तव्य होना चाहिए कि हम खुद की सुरक्षा के साथ दूसरे की सुरक्षा का ख्याल भी रखें। कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिये 31 मार्च तक अपने-अपने घरों पर ही समय व्यतीत करें, सार्वजनिक स्थलों पर न जायें, अनावश्यक भीड़ से बचें और इस दौरान अति आवश्यक सेवाओं को छोड़कर सभी प्रतिष्ठान और कार्य-स्थल लगातार बंद रखें। उन्होंने कहा कि आपका सहयोग कोरोना वायरस से होने वाली महामारी के फैलाव और संक्रमण को रोकेगा। हिन्दुस्थान समाचार/विक्की-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in