मराठी साहित्य सभा की स्लोगन-चित्र प्रतियोगिता संपन्न
मराठी साहित्य सभा की स्लोगन-चित्र प्रतियोगिता संपन्न

मराठी साहित्य सभा की स्लोगन-चित्र प्रतियोगिता संपन्न

ग्वालियर, 18 जून (हि.स.)। मराठी साहित्य सभा ग्वालियर के तत्वावधान में झांसी की रानी लक्ष्मीबाई के 162वें बलिदान दिवस के अवसर पर रानी लक्ष्मीबाई स्मृति स्लोगन चित्र प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। इस स्पर्धा का पुरस्कार वितरण सांसद विवेक शेजवलकर ने झांसी की रानी समाधि स्थल पर गुरूवार को किया। प्रतियोगिता के निर्णायक विजय जोशी एवं डॉ. बलवंत सिंह भदौरिया रहे। इस अवसर पर महाराष्ट्र समाज के सचिव नितिन वालंबे, राजेन्द्र टेम्बे, डॉ. दीप्ति गौड, पंकड नाफडे, गौरव नाईक, सौरभ विटवेकर एवं निशिकांत सुरंगे आदि उपस्थित थे। संचालन संजय जोशी ने किया। इस अवसर पर झांसी की रानी को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर चर्चा की गई। यह रहे विजेता: इस प्रतियोगिता में सारांश साढे, विकास राजे, वैष्णवी माथुर, संस्कृति दीक्षित, डॉ. ज्योति प्रियदर्शनी श्रीवास्तव, अर्चना बामनगया, उमा उपाध्याय, मेहर खत्री, मनोहर खोकले, हर्षा जोशी सुनीता पाठक, मोरेश्वर डोंगरे, धैया अग्रवाल, याशिका अग्रवाल एवं राहुल घुरैया विजेता रहे। हिन्दुस्थान समाचार/शरद-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in