mansukh-mandaviya-coming-to-tripura-to-complete-water-transport
mansukh-mandaviya-coming-to-tripura-to-complete-water-transport

जल परिवहन को पूर्ण रूप देने के लिए त्रिपुरा आ रहे मनसुख मांडविया

अगरतला, 05 फरवरी (हि.स.)। केंद्रीय जल परिवहन राज्य मंत्री मनसुख मांडविया दो दिवसीय त्रिपुरा दौरे पर आ रहे हैं। शनिवार को वे सिपाहीजला जिला के सोनमुरा उपखंड में अस्थायी जेटी और स्थायी जेटी के निर्माण का निरीक्षण करने के लिए त्रिपुरा पहुंच रहे हैं। भाजपा सूत्रों के अनुसार, वे शनिवार की सुबह 08.30 बजे हवाई अड्डे पर पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री से उनके सरकारी आवास पर सौजन्य मुलाकात करेंगे। मुख्यमंत्री से मिलने के बाद वे उसी दिन भाजपा के प्रदेश मुख्यालय में मीडिया को संबोधित करेंगे और उसके बाद राज्य अतिथि गृह में उद्योगपतियों से मुलाकात करेंगे। सूत्रों ने दावा किया कि बैठक के बाद वे सीधे सोनामोरा जाएंगे और अंतर्देशीय शिपिंग पोर्ट का दौरा करेंगे। सूत्रों के अनुसार, मनसुख मांडविया लैंड पोर्ट अथॉरिटी के गोदाम में की गयी सुविधाओं का निरिक्षण कोरेंगे। साथ ही त्रिपुरा सरकार, भूमि बंदरगाहों और भारतीय नौवहन अधिकारियों के साथ विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करेंगे। दोपहर में वे सभी संबंधित अधिकारियों के साथ फिर से मुलाकात करेंगे। भारतीय जल परिवहन अधिकारी राज्य अतिथि गृह में विभिन्न कामकाज पर चर्चा करेंगे। संयोग से, प्रयोगात्मक उत्पादों को सोनमुरा-दाउदकंडी जल परिवहन के माध्यम से आयात किया गया है। संभवत: बांग्लादेश के साथ नौवहन को स्थायी बनाने के उद्देश्य से केंद्रीय मंत्री त्रिपुरा आ रहे हैं। हिन्दुस्थान समाचार /संदीप/ अरविंद-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in