कलेक्टर मनीष सिंह चार्ज लेते ही एक्शन में, रात में ली अधिकारियों की बैठक
कलेक्टर मनीष सिंह चार्ज लेते ही एक्शन में, रात में ली अधिकारियों की बैठक

कलेक्टर मनीष सिंह चार्ज लेते ही एक्शन में, रात में ली अधिकारियों की बैठक

कलेक्टर मनीष सिंह चार्ज लेते ही एक्शन में, रात में ली अधिकारियों की बैठक एसडीएम, सीएसपी और अन्य अधिकारियों को दिये लगातार क्षेत्रों के भ्रमण के निर्देश इंदौर, 29 मार्च (हि.स.)। इंदौर में कोरोना के मरीजों की लगातार बढ़ रही संख्या को देखते हुए राज्य सरकार ने शनिवार को कलेक्टर लोकेश कुमार जाटव का तबादला करते हुए मनीष सिंह को इंदौर का नया कलेक्टर बनाया था। उन्होंने शनिवार को देर शाम ही अपना चार्ज संभाल लिया। चार्ज संभालते ही नवागत कलेक्टर मनीष सिंह एक्शन में नजर आए और रात में प्रशासनिक और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों की संयुक्त बैठक बुला ली। उन्होंने मेडिकल कॉलेज इंदौर की डीन डॉ. ज्योति बिंदल और स्वास्थ विभाग के अन्य अधिकारियों से कोरोना वायरस के संबंध में इंदौर की स्थिति के बारे में जानकारी ली। कलेक्टर मनीष सिंह ने बैठक में उन्होंने इंदौर जिले में कोरोना वायरस से निपटने के लिए की जा रही व्यवस्थाओं को चाक-चौबंद करने तथा भविष्य में किए जाने का वाले कार्यों और व्यवस्थाओं की रणनीति पर चर्चा की और अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपने -अपने क्षेत्रों का संयुक्त भ्रमण करें। भ्रमण के दौरान सभी एसडीएम, सीएसपी अपने-अपने क्षेत्रों में धारा-144 के प्रतिबंधात्मक आदेशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराएं। इस संबंध में किसी भी तरह की ढील नहीं बरती जाए। उन्होंने नगर निगम द्वारा लगातार सफाई व्यवस्था कराए जाने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि अपर कलेक्टर एवं एडिशनल एसपी भी क्षेत्र का लगातार भ्रमण करें। संदेहास्पद प्रकरणों पर निगरानी रखें। संदेहास्पद मरीज मिलने पर उन्हें क्वॉरेंटाइन सेंटर में भर्ती करें। उन्होंने संवेदनशील क्षेत्रों पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि क्वॉरेंटाइन एवं आइसोलेशन सेंटर पर सभी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। यहां भर्ती मरीजों को किसी भी तरह की परेशानी नहीं हो। यह सुनिश्चित किया जाये कि भर्ती मरीजों को चाय, दूध, नाश्ते एवं भोजन की समुचित एवं गुणवत्तापूर्ण व्यवस्था उपलब्ध रहे। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि उनके दायित्वों का गंभीरता से निर्वहन करें। कर्तव्य एवं दायित्व के निर्वहन में लापरवाही बरतने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। बैठक के बाद कलेक्टर मनीष सिंह रविवार को स्वयं नगर भ्रमण पर निकले और स्थिति की जायजा लिया। इसी प्रकार अन्य अधिकारी भी सुबह से नगर का भ्रमण कर लोगों को घरों में रहने की समझाइश दे रहे हैं। हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश तोमर/राजू-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in