इंदौर के कलेक्‍टर हटाए गए, मनीष सिंह होंगे नए जिलाधीश
इंदौर के कलेक्‍टर हटाए गए, मनीष सिंह होंगे नए जिलाधीश

इंदौर के कलेक्‍टर हटाए गए, मनीष सिंह होंगे नए जिलाधीश

इंदौर के कलेक्टर हटाए गए, मनीष सिंह होंगे नए जिलाधीश भोपाल, 28 मार्च (हि.स.) । मध्य पदेश में इस वक्त सबसे अधिक इंदौर में 19 पॉजिटिव कोराना वायरस संक्रमित मिल रहे हैं तो वह इंदौर शहर ही है, जिसे देश में सबसे स्वच्छ शहर का दर्जा प्राप्त है। एक तरफ जहां इस जिले में कोविड-19 महामारी का प्रकोप है तो दूसरी ओर यहां बड़ी प्रशासनिक सर्जरी हुई है। ऐसे नाजुक वक्त में शासन ने कलेक्टर का स्थानान्तरण कर दिया है। अब इंदौर के नए डीएम मनीष सिंह होंगे जोकि लोकेश जाटव का स्थान लेंगे। जाटव को अब सचिव मध्यप्रदेश शासन बनाया गया है। हालांकि अभी सामान्य प्रशासन विभाग की अधिकारिक वेबसाइट पर इसकी सूचना सार्वजनिक नहीं की गई है, लेकिन प्रशासनिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आज शनिवार अचानक से लोकेश जाटव का यहां से स्थानातरण किया गया है। इनके स्थान पर आए मनीष सिंह अभी प्रबंध संचालक, मप्र मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी, भोपाल थे, जबकि इसके पहले उप सचिव, नगरीय विकास एवं आवास भी वे रह चुके हैं। उधर, 2004 बैच के आईएएस लोकेश जाटव दिसम्बर 2018 को इंदौर कलेक्टर बनने के पूर्व अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के पद पर भोपाल में पदस्थ रहने के साथ ही इससे पहले डिंडोरी, राजगढ़, नीमच, मंडला और रायसेन में वे कलेक्टरी कर चुके हैं और इस लिहाज से इंदौर उनका एक जिलाधीश के नाते छठा जिला था। जारी.... हिन्दुस्थान समाचार/डॉ. मयंक चतुर्वेदी-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in