ममता के लोग बंदरबाट कर केंद्रीय अनुदान के पैसे का कर रहे हैं दुरुपयोग : विजयवर्गीय
ममता के लोग बंदरबाट कर केंद्रीय अनुदान के पैसे का कर रहे हैं दुरुपयोग : विजयवर्गीय

ममता के लोग बंदरबाट कर केंद्रीय अनुदान के पैसे का कर रहे हैं दुरुपयोग : विजयवर्गीय

कोलकाता, 05 जून (हि. स.)। भाजपा के महासचिव व प्रदेश भाजपा के केंद्रीय प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय ने अम्फन मुकाबले के लिए केंद्र सरकार द्वारा दी गयी राशि का तृणमूल कांग्रेस की सरकार पर दुरुपयोग करने का आरोप लगाया है।उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी अपनी जवाबदेही का निर्वहन करने में पूरी तरह से विफल रही हैं। विजयवर्गीय ने कहा जो वास्तव में चक्रवात से प्रभावित व पीड़ित हुए हैं। उन तक अभी तक आनाज भी नहीं पहुंचा है और राशि भी नहीं पहुंची है। तृणमूल के लोग आपस में बंदरबाट करके केंद्र के पैसे का दुरुपयोग कर रहे हैं। सही व्यक्ति तक प्रधानमंत्री मोदी की सहायता पहुंचे यह जबाबदारी ममता जी की थी, लेकिन ममता जी खुद अपनी जवाबदारी का निर्वहन सही ढंग से नहीं कर पायीं। तूफान अम्फन से बंगाल के करोड़ों लोग प्रभावित हुए हैं और अब राहत सामग्री वितरण में तृणमूल कांग्रेस की सरकार पर राजनीति करने आरोप लग रहे हैं। उन्होंने कहा कि नौ जून को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की ग्लोबल वर्चुअल रैली में देश-विदेश के लोगों को जोड़ा जायेगा। अमित शाह की रैली वर्चुअल रैली में एक करोड़ लोगों से सीधे जुड़ेंगे। ममता सरकार के अवरोध के बाद भी हम दिल्ली से यू ट्यूब एवं अन्य चैनल के माध्यम से लोगों से जुड़ेंगे। हमें मालूम है कि राज्य सरकार इसमें अवरोध पैदा करेगी, पर हमारे नेता को सुनने के लिए बंगाल की जनता खुद अपने आपको जोड़ेगी। मोदी जी और अमित शाह का धारा 370 हटाने के बाद, और सीएए आने के बाद बंगाल के लोगों में बहुत ही क्रेज बढ़ा है और इसलिए बंगाल की जनता ममता जी के सरकार के लाख अवरोध के बाद एक करोड़ लोग सीधे जुड़कर अमित शाह जी को सुनेंगे और साथ में सकंल्प लेंगे कि ममता सरकार को आगामी चुनाव में उखाड़ फेकेंगे। यह पूछे जाने पर कि तृणमूल कांग्रेस ने विधायकों की सरकार की उपलब्धियों को ले जाने का निर्देश दिया है। विजयवर्गीय ने सवाल किया कि ममता सरकार की क्या उपलब्धि है? तुष्टिकरण की नीति उनकी उपलब्धि है। दंगे कराना उनकी उपलब्धि है। सिंडिकेट उनकी उपलब्धि है। राजनीति में हिंसा उनकी उपलब्धि है। मोदी जी जो आनाज भेजते हैं, बीच में तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ता खा गये। यही उनकी उपलब्धि है। हिन्दुस्थान समाचार/ओम प्रकाश/सुगंधी-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in