मजदूर व सफाई महिला कर्मचारियों को महिला कांग्रेस ने सेनेटरी नैपकिन व साबुन वितरण किया
मजदूर व सफाई महिला कर्मचारियों को महिला कांग्रेस ने सेनेटरी नैपकिन व साबुन वितरण किया

मजदूर व सफाई महिला कर्मचारियों को महिला कांग्रेस ने सेनेटरी नैपकिन व साबुन वितरण किया

कोरबा 02 जून (हि. स.) कोरबा महिला कांग्रेस द्वारा मजदूर व सफाई महिला कर्मचारियों को महिला कांग्रेस गरिमा अभियान के तहत् मंगलवार को सेनेटरी नेपकिन व साबुन वितरण किया गया। इस मौके पर जिला शहर महिला कांग्रेस अध्यक्ष कुसुम द्विवेदी ने कहा कि कोरोना संक्रमण के रोकधाम के लिये लाॅकडाउन किया गया है । केन्द्र सरकार को गरीब मजदूर कितना मजबूर हो गये है ये दिखाई नहीं दे रहा है और ना ही गरीब महिलाओं के विवशता दिखाई दे रही है । पूरे देश में हाहाकार मचा हुआ है। प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ पदाधिकरी संगीता सक्सेना ने बताया कि महिला कांग्रेस के द्वारा प्रत्येक जिले में गरिमा कार्यक्रम के तहत महिलाओं को सेनेटरी नैपकिन व साबुन वितरण किया जा रहा है। इस अवसर पर सामाजिक दूरी (सोशल डिस्टेंसिंग ) का पालन करते हुए जिला शहर महिला अध्यक्ष कुसुम द्विवेदी के साथ संगीता सक्सेना, माधुरी ध्रुव, लक्ष्मी महंत, प्रेरणा, ममता, सावित्री, गीता, लता, पुराईन बाई, राजकुमारी इन्दु वृन्दा सैदा रानी सहित अन्य उपस्थित थे। हिन्दुस्थान समाचार / हरीश तिवारी-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in