न्यूयार्क में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर कालिख
न्यूयार्क में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर कालिख

न्यूयार्क में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर कालिख

महात्मा गांधी की प्रतिमा पर 'कालिख', पुलिस जाँच के आदेश लॉस एंजेल्स 04 जून (हि.स.): वाशिंगटन स्थित भारतीय दूतावास के बाहर पार्क में स्थापित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर 'कालिख' पोत दिए जाने की घटना पर दूतावास के अधिकारी और प्रवासी भारतीय हैरत में हैं। इस घटना के तुरंत बाद प्रतिमा को सफ़ेद कपड़े से ढंक दिया गया है। महात्मा गांधी की प्रतिमा पर 'कालिख' पोते जाने की घटना का वाशिंगटन पुलिस छानबीन कर रही है। अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि इस उत्पात के पीछे कौन है और उसकी क्या मंशा थी। इस प्रतिमा का अनावरण पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने किया था। बताया जाता है कि अश्वेत जार्ज फ़्लोएड की हत्या के बाद सोमवार और मंगलवार को देश भर में हिंसात्मक प्रदर्शन हुए। इन प्रदर्शनों में पिछले दो दिन से वाशिंगटन डी सी में भी प्रदर्शनकारियों ने उत्पात मचाया था। इसी का लाभ उठाकर किसी ने अहिंसा के पुजारी महात्मा गांधी की प्रतिमा पर कालिख पोत दी। हिन्दुस्थान समाचार/ललित/जितेन-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in