महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय: मंत्रालयिक व सहायक कार्मिकों की लंबित मांगों पर निर्णय शीघ्र
महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय: मंत्रालयिक व सहायक कार्मिकों की लंबित मांगों पर निर्णय शीघ्र

महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय: मंत्रालयिक व सहायक कार्मिकों की लंबित मांगों पर निर्णय शीघ्र

अजमेर, 27 जून (हि.स.)। महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय में कार्यरत मंत्रालयिक व सहायक कर्मचारियों की लंबित मांगों पर शीघ्र ही निर्णय होंगे। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर आरपी सिंह की अध्यक्षता में कर्मचारी संघ के अध्यक्ष एवं महासचिव तथा प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक में सभी मांगों पर चर्चा के बाद यह तय किया गया कि मांगों के गुणावगुण का परीक्षण कर शीघ्र ही निस्तारण किया जाएगा। कुलपति प्रो. सिंह ने सभी मांगों पर सहानुभूति पूर्वक विचार किया और शीघ्र समाधान करने के निर्देश भी संबंधित अधिकारियों को दिए। बैठक में चर्चा के बाद कर्मचारियों की लंबे अरसे से लंबित पदोन्नति शीघ्र ही होने के आसार बने हैं। मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय उदयपुर व जय नारायण व्यास विश्वविद्यालय जोधपुर की तर्ज पर कर्मचारियों को सातवें वेतन का लाभ दिए जाने के लिए राज्य सरकार से स्वीकृति प्राप्त की जा कर कर्मचारियों का सातवां वेतनमान में वेतन वेतन दिया जाएगा। जिन पदों के पदोन्नति पद विश्वविद्यालय में नहीं हैं अथवा रिक्त नहीं है और संबंधित कर्मचारी उच्च पद का ग्रेड पे ले रहे हैं उन्हें क्रमोन्नत या पदोन्नत करे जाने पर भी वस्तुस्थिति का आकलन किया जाएगा। इस बिन्दु पर संघ ने स्पष्ट किया कि इससे कर्मचारी का उत्साहवर्धन होगा और विश्वविद्यालय पर कोई आर्थिक भार भी नहीं पड़ेगा। कई वर्षों से विश्वविद्यालय में कर्मचारी भर्ती नहीं होने के कारण अनेक पद रिक्त होने तथा कार्मिक द्वारा एक से अधिक पदों पर कार्य किए जाने के दृष्टिगत शीघ्र कर्मचारियों की भर्ती किए जाने पर भी चर्चा की गई। टेलिफोन ऑपरेटर का पद समायोजित किए जाने, विश्वविद्यालयों के भवनों व शौचालयों की मरम्मत कर सफाई व्यवस्था दुरुस्त की जाने। कंप्यूटर कार्मिकों व प्रयोगशाला कार्मिकों की को राज्य सरकार के नियमानुसार पदोन्नत पद नाम दिए जाने। विश्वविद्यालय में कार्यरत लैब असिस्टेंट एवं हरबेरियम असिस्टेंट, कनिष्ठ तकनीकी सहायक (उच्च तकनीक प्रयोगशाला) के पदों को पदोन्नत किए जाने संबंधित मांगों पर विचार कियागया। बैठक में कुलसचिव संजय माथुर, वित्त नियंत्रक भागीरथ सोनी, परीक्षा नियंत्रक प्रो. सुब्रोतो दत्ता , कर्मचारी संघ अध्यक्ष दिलीप शर्मा, सचिव सुरेंद्र कुमावत, सहायक कर्मचारी संघ अध्यक्ष रामगोपाल शर्मा, भंवर माहिच डॉ दिग्विजय सिंह चौहान, ओम प्रकाश शर्मा, डॉ. सूरज राव सहित अन्य पर स्थित रहे। हिन्दुस्थान समाचार/संतोष/संदीप-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in