फिल्म 'दिल' के 30 साल पूरे, माधुरी दीक्षित ने शेयर की तस्वीरें
फिल्म 'दिल' के 30 साल पूरे, माधुरी दीक्षित ने शेयर की तस्वीरें

फिल्म 'दिल' के 30 साल पूरे, माधुरी दीक्षित ने शेयर की तस्वीरें

सुरभि सिन्हा माधुरी दीक्षित और आमिर खान अभिनीत रोमांटिक फिल्म 'दिल' के आज 30 साल पूरे हो गए हैं। यह फिल्म 22 जून, 1990 को रिलीज हुई थी। इस खास मौके पर माधुरी दीक्षित ने फिल्म से जुड़ी यादों को ताजा करते हुए कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की है। इसके साथ ही फिल्म के 30 साल पूरे होने का जश्न मानते हुए उन्होंने एक पोस्ट भी साझा किया है। इस पोस्ट में माधुरी ने बताया कि इस फिल्म के लिए उन्हें पहली बार फिल्मफेयर के पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। इंद्र कुमार के निर्देशन में बनी इस फिल्म में माधुरी दीक्षित और आमिर खान के अलावा अनुपम खेर, सईद जाफरी, देवेन वर्मा, पद्मरानी भी अहम भूमिका में थी। फिल्म में आमिर खान ने राजा और माधुरी ने मधु का किरदार निभाया था। फिल्म में दोनों की शानदार केमिस्ट्री को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। फिल्म के गाने और फिल्म दोनों ही बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी। इस फिल्म को 36वें फिल्मफेयर अवार्ड शो में आठ कैटेगरी में नामांकन मिला था। माधुरी दीक्षित को बेस्ट एक्ट्रेस के अवार्ड से सम्मानित किया गया था। यह अवार्ड माधुरी दीक्षित का पहला फिल्फेयर अवार्ड था। हिन्दुस्थान समाचार-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in