हाई कोर्ट की निषेधाज्ञा के बावजूद पंडाल में प्रवेश करने पर सांसद  नुसरत को कानूनी नोटिस
हाई कोर्ट की निषेधाज्ञा के बावजूद पंडाल में प्रवेश करने पर सांसद नुसरत को कानूनी नोटिस

हाई कोर्ट की निषेधाज्ञा के बावजूद पंडाल में प्रवेश करने पर सांसद नुसरत को कानूनी नोटिस

कोलकाता, 25 अक्टूबर (हि.स.)। कलकत्ता उच्च न्यायालय द्वारा पंडालों को नो एंट्री जोन घोषित किए जाने के बावजूद तृणमूल की अभिनेत्री सांसद नुसरत जहां के अपने पति निखिल जैन संग सुरुचि संघ के पंडाल में प्रवेश करने को लेकर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई हैं। इस बार निर्देशक श्रीजीत मुखर्जी, श्रीजीत की पत्नी मिथिला, सांसद नुसरत जहां और उनके पति निखिल जैन को अदालत के आदेश की अवहेलना करने के लिए कानूनी नोटिस दिया गया है। अष्टमी के दिन वे सुरूचि संघ के मंडप में गए थे। नुसरत लाल साड़ी में पति के साथ मां दुर्गा की मूर्ति के सामने गई थीं। दोनों ने अंजलि भी दी थी। नुसरत और उनके पति निखिल ने भी मूर्ति के सामने खड़े होकर तस्वीरें ली थीं। हालाँकि, सुरूचि संघ की ओर से कहा गया है कि नुसरत सुरूचि संघ की सदस्य हैं। वकील सब्यसाची चट्टोपाध्याय ने यह नोटिस भिजवाया है। उन्होंने कहा कि अदालत के आदेश के बावजूद, श्रीजीत, मिथिला, नुसरत और निखिल ने पंडाल में प्रवेश किया। सब्यसाची ने आगे कहा कि नुसरत खुद एक सांसद हैं और प्रमुख व्यक्तित्व हैं। उन्होंने जो किया है वह अदालत की अवमानना है। इसीलिए चारों के खिलाफ अदालत से नोटिस भेजा गया है। हिन्दुस्थान समाचार / ओम प्रकाश/मधुप-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in