सुरेश अंगड़ी के निधन पर ममता ने जताया दुख
सुरेश अंगड़ी के निधन पर ममता ने जताया दुख

सुरेश अंगड़ी के निधन पर ममता ने जताया दुख

कोलकाता, 24 सितंबर (हि.स.)। केंद्रीय रेल राज्य मंत्री सुरेश अंगड़ी के कोरोना से निधन पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दुख व्यक्त किया है। गुरुवार को ममता ने ट्वीट किया। इसमें उन्होंने लिखा, "केंद्रीय राज्य मंत्री श्री सुरेश अंगड़ी के निधन पर मैं उनके परिजनों दोस्तों और शुभचिंतकों के प्रति संवेदना व्यक्त कर रही हूं। मेरी प्रार्थना है कि ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दें।" उल्लेखनीय है कि रेल राज्यमंत्री सुरेश अंगड़ी का कोरोना की वजह से निधन हो गया है। कोरोना संक्रमण से जान गंवाने वाले वह पहले केंद्रीय मंत्री हैं। कर्नाटक के बेलगाम से सांसद 65 साल के अंगड़ी ने बुधवार की शाम दिल्ली के एम्स में अंतिम सांस ली। कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद उन्हें एम्स के ट्रोमा सेंटर में भर्ती कराया गया था। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अंगड़ी के निधन पर गहरा दुख जताया है। गृह मंत्रालय के अनुसार, रेल राज्य मंत्री सुरेश अंगड़ी के निधन के कारण दिल्ली के सरकारी कार्यालयों में गुरुवार को राष्ट्रीय ध्वज आधे झुके रहेंगे। ज्ञात हो कि अंगड़ी ने 11 सितंबर को कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी दी थी। हिन्दुस्थान समाचार / ओम प्रकाश/मधुप-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in