सिलीगुड़ी में फिर भूस्खलन, यातायात ठप
सिलीगुड़ी में फिर भूस्खलन, यातायात ठप

सिलीगुड़ी में फिर भूस्खलन, यातायात ठप

सिलीगुड़ी, 23 सितम्बर (हि.स.)। भारी बारिश के कारण एक बार फिर सिलीगुड़ी के सेवक के पास भूस्खलन की घटना हुई है। भूस्खलन के कारण सिलीगुड़ी-सिक्किम और डुआर्स के बीच संपर्क टूट गया है। मंगलवार को भी राष्ट्रीय राजमार्ग - 10 पर भूस्खलन हुआ था, जिसके चलते सिक्किम व डुआर्स की ओर जा रहे वाहन रास्ते में ही फंस गये थे। बाद में मलबा हटाने के बाद यातायात पुनः स्वाभाविक हुआ था। इसके बाद फिर आज सेवक थाना से सेवक कालीबाड़ी के बीच कई स्थानों पर हुए भूस्खलन से सिलीगुड़ी और सिक्किम के बीच संपर्क टूट चुका है। राष्ट्रीय राजमार्ग -10 व 31 पर मलवा गिरने से सिलीगुड़ी-डुआर्स यातायात भी ठप है। हिन्दुस्थान समाचार /सचिन/सुगंधी/मधुप-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in