सियालदह से हॉकरों को हटाने के विरोध में प्रदर्शन, आत्मदाह की धमकी
सियालदह से हॉकरों को हटाने के विरोध में प्रदर्शन, आत्मदाह की धमकी

सियालदह से हॉकरों को हटाने के विरोध में प्रदर्शन, आत्मदाह की धमकी

कोलकाता, 29 सितम्बर (हि. स.)। कोरोना प्रकोप की वजह से सियालदह स्टेशन को बंद कर दिया गया है। लोकल ट्रेन सेवाओं को निलंबित कर दिया गया है, सियालदह स्टेशन पर यात्रियों के आगमन को बंद कर दिया गया है। इसके परिणामस्वरूप सियालदह स्टेशन के विभिन्न प्लेटफार्मों पर हॉकर स्टाल भी बंद कर दिए गए हैं। अब सियालदह दक्षिण शाखा के सभी प्लेटफार्मों से हॉकर स्टालों को हटा दिया गया है। इसलिए हॉकर गुस्से में हैं। जबरन हटाने पर हॉकरों ने आत्मदाह की धमकी दी है। रेलवे प्रशासन के हॉकर हटाओ अभियान के विरोध में मंगलवार को इंटक उत्तर कोलकाता जिलाध्यक्ष मानस चक्रवर्ती के नेतृत्व में हजारों हॉकरों ने सियालदह स्टेशन पर घेराव किया। किसी भी अप्रिय स्थिति से बचने के लिए सियालदह स्टेशन परिसर में बड़ी संख्या में रेलवे पुलिस पहले से मौजूद थी। हॉकरों ने निष्कासन का कड़ा विरोध करते हुए चेतावनी दी कि अगर उन्हें जबरन निकाला गया तो वे डीआरएम के सामने शरीर में आग लगाकर खुद को मार लेंगे। उल्लेखनीय है कि सियालदह दक्षिण शाखा में सभी हॉकर स्टालों को पिछले रविवार को पूर्व घोषणा के बिना रेलवे प्रशासन द्वारा हटा दिया गया था। हिन्दुस्थान समाचार/ओम प्रकाश/सुगंधी-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in