सरकारी गैलरी में रखी जाएगी बारिशा क्लब पूजा पंडाल की मां दुर्गा की प्रतिमा
सरकारी गैलरी में रखी जाएगी बारिशा क्लब पूजा पंडाल की मां दुर्गा की प्रतिमा

सरकारी गैलरी में रखी जाएगी बारिशा क्लब पूजा पंडाल की मां दुर्गा की प्रतिमा

कोलकाता, 30 अक्टूबर (हि. स.)। शहर कोलकाता में थीम आधारित दुर्गा पूजा की बेहतरी एक बार फिर सामने आयी है। महामारी के दौर में प्रवासी महिलाओं का दर्द बयां करती मां दुर्गा की जो प्रतिमा कोलकाता में बहुचर्चित हुई थी उसे रविंद्र सरोवर में निर्मित राज्य सरकार की दुर्गा गैलरी में रखा जा रहा है। दरअसल पश्चिम बंगाल सरकार के कोलकाता मेट्रोपॉलिटन डेवलपमेंट अथॉरिटी (केएमडीए) ने गैलरी का निर्माण किया है जिसमें हर साल मां दुर्गा की बेहतरीन प्रतिमाओं और थीम को संजोया जाता है। इस बार कोलकाता की तीन सर्वश्रेष्ठ मूर्तियों को इसके लिए चुना गया है। इसमें से एक मूर्ति वह भी है जिसमें मां दुर्गा प्रवासी मां के तौर पर दिखाई गयी थीं और वह अपने बच्चों को गोद में लेकर लॉक डाउन के दौरान शहरों से पैदल गांव की ओर लौट रही थीं। मां दुर्गा की प्रतिमा और ऐसी थीम पूरे देश में चर्चा का विषय बनी थी। बारिशा क्लब पूजा पंडाल में यह प्रतिमा लगाई गयी थी। राज्य के शहरी विकास मंत्री और कोलकाता के प्रशासक फिरहाद हकीम ने इस बारे में बताया कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को यह प्रतिमा काफी पसंद आई थी और उन्होंने जब इसका उद्घाटन किया था तभी इसकी बेहतरीन कलाकारी और खूबसूरती की सराहना की थी। इसलिए इसे रविंद्र सरोवर की गैलरी में रखा जा रहा है। इसी तरह से संतोषपुर लेक पल्ली की दुर्गा को भी इस बार आर्ट गैलरी में जगह मिली है। और 74 पल्ली खिदिरपुर की मां दुर्गा प्रतिमा को भी गैलरी में रखा जा रहा है। संतोषपुर लेक पल्ली के महासचिव सोमनाथ दास ने बताया कि इस बार कलकत्ता उच्च न्यायालय ने दुर्गा पंडालों में लोगों के प्रवेश को प्रतिबंधित कर दिया था। इसलिए बहुत अधिक लोग मां दुर्गा की मूर्तियों का दर्शन नहीं कर सके हैं। अब जबकि इन्हें आर्ट गैलरी में जगह मिली है तो निश्चित तौर पर लोगों को इससे लाभ होगा। हिन्दुस्थान समाचार/ओम प्रकाश/सुगंधी-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in