सत्ता जाने के भय से हताश और भयभीत हैं ममता : राहुल
सत्ता जाने के भय से हताश और भयभीत हैं ममता : राहुल

सत्ता जाने के भय से हताश और भयभीत हैं ममता : राहुल

कोलकाता, 21 जुलाई (हि. स.)। भाजपा के राष्ट्रीय सचिव राहुल सिन्हा ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि सत्ता जाने के भय से मुख्यमंत्री हताश और भयभीत हैं। सिन्हा ने प्रदेश भाजपा कार्यालय में तृणमूल कांग्रेस की शहीद सभा में सुश्री बनर्जी के बयान पर कटाक्ष करते हुए कहा कि पूरी सभा में मुख्यमंत्री केवल भाजपा की निन्दा कर रही थी। सभा शहीदों की याद में बुलायी गयी थी, लेकिन मुख्यमंत्री ने एक भी शहीद का नाम नहीं लिया। वह शहीदों के बलिदान को ही भूल गयीं। पूरी सभा के दौरान वे हताश और भयभीत दिखीं और केंद्र सरकार और भाजपा पर निशाना बनाते हुए दिखी। वे समझ गयी हैं कि 2021 में पश्चिम बंगाल से तृणमूल कांग्रेस की विदाई तय है, इसलिए उन्होंने कहा कि यदि तृणमूल कांग्रेस फिर से सत्ता में आती है तो लोगों को मुफ्त राशन दिया जायेगा क्योंकि वह जानती हैं कि तृणमूल कांग्रेस सत्ता में ही नहीं रहेगी तो फिर मुफ्त में राशन कैसे देगी? उन्होंने कहा कि राज्य की जनता ने तय कर लिया है कि राज्य से तृणमूल की विदाई तय है और भाजपा का ही मुख्यमंत्री बनेगा। उन्होंने कहा कि देश की जनता ने प्रधानमंत्री मोदी को देश संभालने का दायित्व दिया है और वह अपनी जिम्मेदारी का बखूबी पालन कर रहे हैं, लेकिन भाजपा सत्ता में आयेगी तो बंगाल का ही व्यक्ति ही मुख्यमंत्री बनेगा। उन्होंने कहा कि बनर्जी कोरोना संभालने में पूरी तरह से असफल रही हैं सरकार द्वारा दिये जा रहे हैं बेडों की संख्या और अस्पताल के सुपर द्वारा दिए जा रहे बेडों की संख्या में काफी अंतर हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि चक्रवाती तूफान के लिए दी गयी राशि लूट ली गयी। तृणमूल कांग्रेस चुनाव फंड तैयार कर रही है राज्य में राजनीतिक हिंसा चरम पर है और भाजपा नेताओं पर हमले किये जा रहे हैं। उन्हें डराया और धमकाया जा रहा है, लेकिन जनता इसका जवाब देगी। हिन्दुस्थान समाचार/ओम प्रकाश/सुगंधी-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in