श्रीरामपुर में भाजपा ने लिया तीन लाख नए सदस्यों को पार्टी से जोड़ने का लक्ष्य
श्रीरामपुर में भाजपा ने लिया तीन लाख नए सदस्यों को पार्टी से जोड़ने का लक्ष्य

श्रीरामपुर में भाजपा ने लिया तीन लाख नए सदस्यों को पार्टी से जोड़ने का लक्ष्य

श्रीरामपुर (हुगली), 10 अगस्त (हि. स.) पूरे राज्य के साथ सोमवार से हुगली जिले में भी भारतीय जनता पार्टी की ओर से एक बार फिर सदस्यता अभियान की शुरुआत की गई। नए जोश और नए उत्साह के साथ पार्टी के कार्यकर्ता नए सदस्यों को पार्टी से जोड़ने के लिए उत्साहित हैं। सोमवार अपराह्न भाजपा के श्रीरामपुर सांगठनिक जिला कार्यालय की छत पर पार्टी के इस नए सदस्यता अभियान की जिले में आनुष्ठानिक शुरुआत हुई। इस दौरान अल्पसंख्यक समुदाय से जुड़े कुछ लोगों ने भाजपा का झंडा भी थाम लिया। भाजपा के श्रीरामपुर सांगठनिक जिला के अध्यक्ष श्यामल बोस ने कहा कि श्रीरामपुर सांगठनिक जिले में इस बार भाजपा ने तीन लाख नए सदस्यों को पार्टी से जोड़ने का लक्ष्य रखा है। इसी लक्ष्य के साथ पार्टी आगे बढ़ेगी आने वाले समय में श्रीरामपुर सांगठनिक जिले के विभिन्न इलाकों में बड़ी संख्या में अन्य दलों को छोड़कर लोग भाजपा से जुड़ेंगे। श्यामल बोस ने आरोप लगाया कि लॉक डाउन के दौरान तृणमूल कांग्रेस के नेताओं ने चावल की चोरी की है। अम्फन राहत कार्य में भी जमकर भ्रष्टाचार हुआ है। तृणमूल कांग्रेस के अत्याचारों से पूरे राज्य सहित श्रीरामपुर की जनता भी त्रस्त है। इसलिए तीन लाख नए सदस्यों को जोड़ने में पार्टी को कोई परेशानी नहीं होगी। हिन्दुस्थान समाचार/धनंजय/-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in