शेवड़ाफूली में टीएमसी कार्यकर्ताओं ने फूंका शुभेंदु का पुतला

शेवड़ाफूली में टीएमसी कार्यकर्ताओं ने फूंका शुभेंदु का पुतला
शेवड़ाफूली में टीएमसी कार्यकर्ताओं ने फूंका शुभेंदु का पुतला

श्रीरामपुर, 24 दिसम्बर(हि.स.)। तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) कार्यकर्ताओं ने आज भाजपा में शामिल होने वाले दिग्गज नेता शुभेंदु अधिकारी को गद्दार बताकर उनका पुतला फूंका। हुगली जिले के शेवड़ाफूली में गुरुवार को तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रैली निकाली। इस दौरान टीएमसी कार्यकर्ताओं ने शुभेंदु अधिकारी और भाजपा के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। रैली के दौरान वैद्यबाटी चौमाथा पर तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शुभेंदु अधिकारी का पुतला फूंका। हिन्दुस्थान समाचार/धनंजय-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in