शुभेंदु के साथ मुकुल ने की बैठक, ममता पर लगाया रोहिंग्या मुसलमानों को संरक्षण देने का आरोप
शुभेंदु के साथ मुकुल ने की बैठक, ममता पर लगाया रोहिंग्या मुसलमानों को संरक्षण देने का आरोप

शुभेंदु के साथ मुकुल ने की बैठक, ममता पर लगाया रोहिंग्या मुसलमानों को संरक्षण देने का आरोप

कोलकाता, 23 दिसम्बर (हि. स.)। हाल ही में ममता बनर्जी का साथ छोड़कर भाजपा का दामन थामने वाले राज्य के कद्दावर नेता शुभेंदु अधिकारी के साथ भाजपा के उपाध्यक्ष मुकुल रॉय ने बुधवार शाम बैठक की है। एक दौर में मुकुल भी ममता बनर्जी के सबसे करीबी नेताओं में से एक थे लेकिन 2017 में उन्होंने भाजपा की सदस्यता ले ली थी। पूर्व मंत्री शुभेंदु अधिकारी ने बुधवार को साल्टलेक स्थित आवास पर राय के साथ बैठक की। हालांकि मुकुल राय ने शुभेंदु के साथ बैठक को औपचारिक मुलाकात करार दिया। साथ ही उन्होंने ममता बनर्जी पर राज्य में रोहिंग्या मुसलमानों को संरक्षण देने का आरोप लगाया है। मुकुल ने कहा कि ममता बनर्जी विभाजन और बाहरी का डर दिखाकर इस चुनाव को संवेदनशील बनाना चाहती हैं, जबकि उन्होंने ही रोहिंग्या मुसलमानों को अपने प्रदेश में स्थान देकर और घुसपैठियों को इस प्रदेश में जगह देकर बंगाल के संस्कार और संस्कृति को खतरे में डाल दिया है। दूसरे पर आरोप लगाने के पहले ममता जी अपना चेहरा आइने में देखें कि 2005 में उन्होंने घुसपैठियों को रोकने के लिए माकपा की सरकार पर संसद में आरोप लगाए थे। उन्होंने कहा कि आज वहीं ममता घुसपैठियों को गले लगा रही हैं और देश के प्रधानमंत्री और गृहमंत्री को बाहरी कह रही हैं। क्या यह किसी जवाबदेह मुख्यमंत्री का बयान हास्यास्पद नहीं लगता? अच्छा हो, पहले बंगाल के संस्कार और संस्कृति की रक्षा के लिए इन सब घुसपैठियों को प्रदेश में आने से रोकें। रोहिंग्या मुस्लमानों को प्रदेश से बाहर करें, बंगाल के संस्कार, संस्कृति और श्रेष्ठता को बचाने का काम करें। उल्लेखनीय है कि बुधवार को तृणमूल सौगत राय और मंत्री फिरहाद हकीम ने शुभेंदु के गढ़ कांथी में जनसभा कर शक्ति प्रदर्शन किया है। गुरुवार को शुभेंदु भी कांथी में सभा करेंगे। इसके पहले मुकुल और शुभेंदु के बीच मुलाकात राजनीतिक रूप से काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है। हिन्दुस्थान समाचार/ओम प्रकाश/सुगंधी-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in