विद्यासागर अकादमी की शिक्षा मंत्री ने ऑनलाइन की शुरुआत
विद्यासागर अकादमी की शिक्षा मंत्री ने ऑनलाइन की शुरुआत

विद्यासागर अकादमी की शिक्षा मंत्री ने ऑनलाइन की शुरुआत

कोलकाता, 26 सितम्बर (हि.स.)। महान समाज सुधारक और शिक्षाविद ईश्वरचंद विद्यासागर की 200वीं जयंती पर शनिवार को शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी ने विद्यासागर अकादमी का ऑनलाइन उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने कलकत्ता विश्वविद्यालय में विद्यासागर की कांस्य प्रतिमा बनाने लगाने का ऐलान किया। प्रतिमा निर्माण के लिये कलाकार गौतम पाल को भी निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार विद्यासागर की जन्मस्थली बिरसिंह में एक विकास बोर्ड भी स्थापित कर रही है। राज्य सरकार की ओर से यह अकादमी विद्यासागर की कृतियों के उचित संरक्षण और वर्तमान पाठ्यक्रम में उनके समावेश के मामले पर गौर करेगी। ईश्वर चंद्र विद्यासागर के नाम पर उनके जन्मदिन पर नामित इस नई संस्था को विद्यासागर पर शोध करने का अवसर भी मिलेगा। इससे पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने विद्यासागर की कांस्य प्रतिमा लगाने और विद्यासागर के नाम पर अकादमी शुरू करने की घोषणा की थी। पिछले साल सितम्बर में भी मुख्यमंत्री ने विधानसभा में विद्यासागर के नाम पर अकादमी बनाने के लिए प्रतिष्ठित व्यक्तियों के साथ एक समिति बनाने की घोषण की थी। इस अकादमी को उसी घर में बनाने के लिए काम शुरू किया जा रहा है, जहां विद्यासागर उत्तर कोलकाता में रहते थे। हिन्दुस्थान समाचार / ओम प्रकाश/सुगंधी-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in