मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने यशवंत सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने यशवंत सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने यशवंत सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया

कोलकाता, 26 सितम्बर (हि.स.)। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिंह के निधन पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने ट्वीट किया, "पूर्व रक्षा मंत्री और सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाले सांसदों में से एक यशवंत सिंहजी के निधन से दुखी हूं। उनके परिवार और उनके प्रशंसकों के प्रति मेरी संवेदना है।" भाजपा के दिग्गज नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिंह का दिल का दौरा पड़ने के कारण रविवार सुबह 8:55 बजे राजधानी दिल्ली के आर्मी अस्पताल में निधन हो गया। वह 25 जून से भर्ती थे। उनकी कोरोना रिपोर्ट निगेटिव थी। वे 82 वर्ष के थे। उनका पश्चिम बंगाल के साथ राजनीतिक संबंध था। उन्होंने दार्जिलिंग निर्वाचन क्षेत्र से 2009 का लोकसभा चुनाव जीता था। हिन्दुस्थान समाचार / ओम प्रकाश-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in