मादा तेंदुए का शव बरामद
मादा तेंदुए का शव बरामद

मादा तेंदुए का शव बरामद

मयनागुड़ी (जलपाईगुड़ी), 22 सितम्बर (हि. स.)। जलपाईगुड़ी जिले के मयनागुड़ी ब्लॉक के पानबाड़ी में गोएल चाय बगान से एक वयस्क मादा तेंदुए का शव बरामद किया गया। शव के मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने इलाके में तेंदुए का शव पड़ा हुआ देखा। खबर पाकर रामशाई मोबाइल स्क्वाड के वनकर्मी घटनास्थल पर पहुंचे। और तेंदुए के शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए लाटागुड़ी के इको टूरिज्म रेंज भेज दिया गया है। हालांकि, की तेंदुए की मौत का कारण अभी तक पता नहीं चल सका है। मौत का सही कारण पोस्टमार्टम के बाद ही पता चलेगा। हिन्दुस्थान समाचार/सुगंधी/गंगा-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in